एक्सप्लोरर

'अगली दिवाली स्वदेशी वाली' की रणनीति के तहत हो रहा है चीनी सामान के आयात का विरोध

कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने काफी सारे उत्पादों पर यह जानकारी देनी शुरू भी कर दी है कि आखिर जो सामान वह बेच रहे हैं उसकी कंपनी किस देश की है, सामान कहां बन रहा है और कौन उसको आयात कर रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटनाओं के बाद अब देशभर में चीन को लेकर गुस्सा है. मांग उठ रही है कि चीन को सबक सिखाने के लिए जरूरी है कि उसको सीमा पर तो मुंहतोड़ जवाब दिया ही जाए. साथ ही आर्थिक तौर पर भी चीन को करारा जवाब देना जरूरी है. इस कड़ी में चीन से आयात होने वाले सामान में कमी लाने की मांग जोर पकड़ रही है क्योंकि आज भी देश में लाखों करोड़ों रुपए का सामान चीन से आयात होता है. इसी को देखते हुए व्यापारी संघ कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम चला रखी है. इसी मुहिम के तहत आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया जिसमें चीनी सामान की होली जलाई गई.

चीनी सामान जलाकर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन बच्चों की साइकिलें, चीनी झालरें, घर की साज सज्जा का सामान, खिलौनें, वीडियो गेम यह कुछ चीजें थीं जिनको इस विरोध प्रदर्शन में आग के हवाले किया गया. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स से जुड़े हुए व्यापारियों के मुताबिक यह प्रदर्शन एक सांकेतिक प्रदर्शन था, लेकिन यह प्रदर्शन व्यापारियों के गुस्से को जाहिर करने के लिए काफी है. देशभर में इस व्यापारी संघ से जुड़े हुए करोड़ों व्यापारी आज की तारीख में चीन के सामान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं.

व्यापारी चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए तैयार, सरकार बनाएं नीति- कैट व्यापारियों ने इस सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए यह बताने की कोशिश की कि जिस तरह से चीन लगातार भारत को आंख दिखा रहा है उसको सबक सिखाने के लिए जरूरी है कि उससे भारत में आने वाले सामान में कमी लाई जाए यानी कि आयात कम किया जाए. व्यापारी वर्ग इसको लेकर तैयार है और जरूरत है कि सरकार इसको लेकर कोई ठोस नीति बनाएं. व्यापारी संघ ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन उत्पाद हो या बाजार में मिलने वाला उत्पाद सभी पर यह साफ-साफ लिखा हो कि वह किस देश से जुड़ी कंपनी का है और वह कहां बन रहा है.

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी कई उत्पादों पर दिखने लगी जानकारी हालांकि कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने काफी सारे उत्पादों पर यह जानकारी देनी शुरू भी कर दी है कि आखिर जो सामान वह बेच रहे हैं उसकी कंपनी किस देश की है, सामान कहां बन रहा है और कौन उसको आयात कर रहा है.

दिसंबर 2021 तक चीन से 1 लाख करोड़ के आयात कम करने का लक्ष्य कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की मानें तो व्यापारियों ने ऐसी ही मुहिम साल 2017 पठानकोट हमले के बाद भी चलाई थी और उसके बाद से लेकर अब तक कई बार इस तरीके की मुहिम वक्त-वक्त पर चलाई जा चुकी है. इसी का नतीजा है कि साल 2018 से लेकर साल 2020 के बीच चीन से आयात होने वाले सामान में करीबन 6 बिलियन डॉलर की कमी आई है.

व्यापारी संघ की मानें तो जहां साल 2018 में चीन से आयात होने वाला सामान 76 बिलियन डॉलर का हुआ करता था तो अब 2020 में वह 70 बिलियन डॉलर तक आ गया है. व्यापारी संघ का दावा है कि आने वाले डेढ़ साल यानी दिसंबर 2021 तक चीन से आयात होने वाले सामान में 13 बिलियन डॉलर की और कमी की जाएगी और इसी लक्ष्य के साथ देश भर में हो रहा है यह विरोध प्रदर्शन. व्यापारी संघ की मानें तो लक्ष्य रखा गया है कि साल 2021 तक 1 लाख करोड़ का आयात कम किया जा सके.

न हो चीनी उत्पाद का आयात, ना हो बिक्री और ना हो उसका प्रचार प्रसार- कैट कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले राजनेताओं, अभिनेताओं, क्रिकेटरों और सेलिब्रिटीज से भी अपील की गई है कि वह भी चीनी सामान के बहिष्कार की इस मुहिम में सहयोग करें. अभिनेताओं और क्रिकेटरों समेत अन्य सेलिब्रिटीज से अपील की गई है कि वह चीनी सामान का प्रचार प्रसार करना बंद करें जिससे कि देश भर में चीन के खिलाफ जो नाराजगी है और जो बहिष्कार की मुहिम चल रही है वह सफल हो सके और चीन को आर्थिक तौर पर एक बड़ा झटका दिया जा सके.

ये भी पढ़ें-

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget