एक्सप्लोरर

Google की AI बेस्ड फोटो प्रिंटिंग सर्विस 30 जून से हो रही है बंद, जानें इसके पीछे क्या वजह हैं

गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो प्रिंटिंग सर्विस में एक खास एल्गोरिदम प्रोग्राम किया है. इसके तहत यूजर की फोटो गैलरी से सबसे बेहतर फोटो को चुन के उसे 4x6 साइज में प्रिंट कर दिया जाता है

नई दिल्ली: गूगल ने पांच महीने पहले एक यूनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो प्रिंटिंग सर्विस की शुरुआत की थी. लेकिन अब टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल 30 जून से ये सर्विस पूरी तरह से बंद करने की योजना बना रही है. AI फोटो प्रिटिंग सर्विस एक मंथली पेड सर्विस है, जहां यूजर्स अपने कलेक्शन्स में मौजूद तस्वीरों को प्रिंट करा सकते हैं. हालांकि अभी ये सर्विस बंद किए जाने की वजह सामने नहीं आई है.

Engadget की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने ग्राहकों को भेजे मैसेज में कहा है, "पिछले कुछ महीनों में आपके भेजे गए फीडबैक के लिए धन्यवाद. आपने हमें इस बारे में बहुत सी उपयोगी जानकारी दी है कि हम इस सुविधा को कैसे विकसित कर सकते हैं, जिसे हम अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की आशा रखते हैं. कृपया भविष्य के अपडेट के लिए अपनी नजर बनाए रखें."

गूगल ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो प्रिंटिंग सर्विस में एक खास एल्गोरिदम प्रोग्राम किया है. इसके तहत यूजर की फोटो गैलरी से सबसे बेहतर फोटो को चुन के उसे 4x6 साइज में प्रिंट कर दिया जाता है. यूजर के पास ये विकल्प भी होता है कि वह फोटो का लैंडस्केप साइज में प्रिंट ले सकता है. इस सर्विस के लिए यूजर को $7.99 (करीब 600 रुपये) हर महीने भुगतान करना होता है. इस पैकेज के तहत यूजर 10 फोटो प्रिंट करा सकते हैं.

क्यों बंद हो रही है ये सर्विस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो प्रिंटिंग सर्विस को गूगल ने सिर्फ अमेरिका में ही ट्रायल के रूप में शुरू किया था. गूगल ने इस सर्विस को बंद करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद इस सर्विस को ज्यादा यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं, इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है. दूसरी वजह ये भी मानी जा रही है कि इस सर्विस को इस्तेमाल करने में यूजर्स को कई दिक्कतें आ रही हैं जिस वजह से इसे बंद करने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें-

अब गूगल पहचानेगा फैमिली मेंबर्स की आवाज, जानें कैसे करेगा काम जानिए- कोरोना टेस्टिंग सेंटर को गूगल सर्च, असिस्टेंट और मैप्स पर कैसे सर्च करें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget