एक्सप्लोरर

CAA, NRC और NPR के विरोध में आजाद मैदान में प्रदर्शन, अभिनेता सुशांत ने बताया रामायण की लड़ाई

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नागरिक संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में एक बड़ा प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन में समाजसेवी, वकील, पूर्व जज, नेताओं और एक्टिविस्ट के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

मुम्बई: मुम्बई के आज़ाद मैदान में आज नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और NPR के ख़िलाफ़ बड़े विरोध रैली का आयोजन किया गया. इस विरोध रैली में मुम्बई के अलग अलग इलाको से हजारों लोग पहुंचे. अनुमान के मुताबिक 30 हजार से अधिक लोग इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुम्बई के अलग अलग संगठनों ने अपील की थी. मलाड इलाके से कांग्रेस विधायक और मंत्री असलम शेख भी आम लोगों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए. समाजवादी पार्टी नेता अबु आज़मी ने उनके निर्वाचन क्षेत्र से आए लोगों का आभार जताया.

CAA, NRC और NPR के विरोध में आजाद मैदान में प्रदर्शन, अभिनेता सुशांत ने बताया रामायण की लड़ाई

मंच पर समाजसेवी, वकील, पूर्व जज, नेताओं और एक्टिविस्ट ने CAA, NRC और NPR के खिलाफ अपनी बातें रखी. मंच पर पहुंचे रिटायर्ड जज बी. जी. कोलसे पाटील ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए अपशब्द भी कहे. रिटायर्ड जज ने कहा की, दिल्ली में बैठे मोदी- शाह की वजह से एनआरसी, सीएए के विरोध के नाम पर सब एकजुट हो गए. इस कानून से सिर्फ गुलामी का एहसास होता है. देश में 135 करोड़ की आबादी है क्या सबके माता-पिता का कागज है ? जो जमा कराएंगे. कोलसे पाटील ने मुंबई पुलिस कमिशनर को आरएसएस का आदमी बताते हुए कहा की बाकी मुम्बई पुलिस के लोग हमारे लोग हैं.

अभिनेता सुशांत सिंह ने भी मंच से केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाई और कहा की सरकार को इंसान से ज्यादा बस की चिंता है. सुशांत सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, दिल्ली में एक बस जलाई गई उसे हम श्रद्धांजलि देते हैं, आइए मिलकर श्रद्धांजलि देते हैं. आसाम जल जाए , इंसान मारा जाए यह ठीक है पर बस नहीं जलनी चाहिए थी. लोगों को मार दो वो चलेगा, बसे बहुत कम हैं. डॉक्टर कफिल पर NSA लगा दो पर बस को मत जलाओ बस बहुत कम बची हैं.

CAA, NRC और NPR के विरोध में आजाद मैदान में प्रदर्शन, अभिनेता सुशांत ने बताया रामायण की लड़ाई

सुशांत सिंह ने कहा, ''एक बार फिर रामायण हो रहा है. यहां भगवान राम को अगवा कर लिया गया है उनसे इस बार देश की सीता लड़ेंगी. इसके पीछे अली और बजरंगी बली दोनों कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे.''

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget