एक्सप्लोरर

वीडियोकॉन लोन मामला: चंदा कोचर की FIR पर साइन करने वाले CBI अफसर का ट्रांसफर

चंदा कोचर पर एफआईआर को लेकर वित्त मंत्री जेटली ने सीबीआई पर ही सवाल उठाए थे. जेटली ने कहा है कि जांच एजेंसियों को पेशेवर रुख अपनाना चाहिए. हालांकि अरुण जेटली का ट्वीट सीबीआई एसपी सुधांशु धर के तबादले के दो दिन बाद यानि 25 तारीख को आया था.

नई दिल्ली: वीडियोकॉन कर्ज मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर की एफआईआर पर दस्तखत करने वाले सीबीआई अधिकारी सुधांशु धर का तबादला कर दिया गया है. सुधांशु धर ने एफआईआर पर 22 जनवरी को एफआईआर पर दस्तखत किए और उन्हें 23 जनवरी को हटा दिया गया. बता दें कि सीबीआई ने चंदा कोचर जो उस वक्त आईसीआईसीआई बैंक के तत्कालीन एमडी और सीईओ थी उनके खिलाफ और साथ ही उनके पति दीपक कोचर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा वी एन धूत, वीडियोकॉन समूह के एमडी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वित्त मंत्री जेटली ने उठाए थे सवाल चंदा कोचर पर एफआईआर को लेकर वित्त मंत्री जेटली ने सीबीआई पर ही सवाल उठाए थे. जेटली ने कहा है कि जांच एजेंसियों को पेशेवर रुख अपनाना चाहिए. हालांकि अरुण जेटली का ट्वीट सीबीआई एसपी सुधांशु धर के तबादले के दो दिन बाद यानि 25 तारीख को आया था.

जेटली ने ट्वीट में लिखा, ''पेशेवर जांच और जांच में दुस्साहस के बीच आधारभूत अंतर है. हजारों किलोमीटर दूर बैठा, मैं जब आइसीआइसीआइ केस में संभावित लक्ष्यों की सूची पढ़ता हूं तो एक ही बात मेरे दिमाग में आती है कि लक्ष्य पर ध्यान देने की जगह अंतहीन यात्रा का रास्ता क्यों चुना जा रहा है? अगर हम बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हर किसी को इस जांच में सुबूत या सुबूत के बिना शामिल करेंगे तो वास्तव में हम इससे क्या हासिल करने वाले हैं या नुकसान उठाने वाले हैं.''

चंदा कोचर से जुड़ा मामला है क्या? ICICI बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक और सेबी को एक खत लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और ICICI की सीईओ व एमडी चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था.

दावा किया गया है कि धूत की कंपनी वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपये का लोन दिया गया और इसके बदले धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी 'नूपावर' में अपना पैसा निवेश किया. आरोप है कि चंदा कोचर ने अपने पति की कंपनी के लिए वेणुगोपाल धूत को लाभ पहुंचाया.

आरोप के बाद दिया था इस्तीफा आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. चंदा कोचर के द्वारा आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ पोस्ट से रिटायरमेंट के लिए दी गई अर्जी को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने स्वीकार कर लिया था.

बैंक ने कहा है कि तत्काल प्रभाव से बैंक ने चंदा कोचर को रिटायरमेंट दे दी गई है. बैंक ने चंदा के बाद नए एमडी और सीईओ के पद पर संदीप बख्शी को पांच साल के लिए नियुक्त किया है. संदीप बख्शी इस पद पर 3 अक्टूबर, 2023 तक रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget