एक्सप्लोरर

Rabri Devi: 'जो विपक्षी नेता BJP के सामने झुकने को तैयार नहीं उन्हें...', राबड़ी देवी पर CBI के एक्शन पर बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा

Bihar News: राबड़ी देवी से पहले सीबीआई दफ्तर में पूछताछ होनी थी, लेकिन सीबीआई ने उन्हें राहत देते हुए उनके बंगले पर ही पूछताछ की है.

Land for Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार (6 मार्च) को सीबीआई (CBI) की एक टीम पटना में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के घर पहुंची. यहां सीबीआई की टीम ने केस के सिलसिले में अपनी जांच-पड़ताल की. अब इस मामले में राजनीति भी होने लगी है. प्रियंका गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन किया है. 

प्रियंका ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "जो विपक्षी नेता बीजेपी के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है. आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं." उन्होंने आगे लिखा, "बीजेपी विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए नोटिस दिया था.

विपक्षी नेताओं ने पीएम को लिखी चिट्ठी

हाल के दिनों में कई विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हो चुकी है. इससे पहले CBI ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. सिसोदिया की गिरफ्तारी का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. जिसपर आप ने कांग्रेस पर हमला बोला था. विपक्षी एकता को देखते हुए कांग्रेस ने राबड़ी पर हुई कार्रवाई का विरोध किया है. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, साल 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ. लालू यादव और उनके परिवार पर आरोप है कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए. सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं.

बिना नोटिस/विज्ञापन के हो गई भर्ती?

रेलवे में भर्ती के लिए विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था. फिर भी जो पटना के निवासी थे, उन्हें मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में सब्स्टिच्यूट के रूप में नियुक्त किया गया था. सीबीआई का कहना है कि इस मामले में पटना में 1,05,292 वर्ग फुट जमीन लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों ने विक्रेताओं को नकद भुगतान कर अधिग्रहीत की थी. चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है.

ये भी पढ़ें-Delhi Excise Policy Case: 'गीता, डायरी और...', मनीष सिसोदिया ने न्यायिक हिरासत के दौरान कोर्ट से मांगी इन चीजों की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget