एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: 'अडानी की शेल कंपनियों में किसका पैसा लगा है', प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

Rahul Gandhi Disqualified News: प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा इस सवाल से बचना चाहती है. पूरी संसद म्यूट कर दी. प्रधानमंत्री जी खुद म्यूट हो गए. अब राहुल पर हर तरह के हमले कर रहे हैं.

Rahul Gandhi Disqualification: संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पहली बार मीडिया के बाहर आए और उन्होंने खुलकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. जवाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. अब एक बार फिर राहुल गांधी के समर्थन में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आई हैं. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा इस सवाल से बचना चाहती है. पूरी संसद म्यूट कर दी. प्रधानमंत्री जी खुद म्यूट हो गए. अब राहुल पर हर तरह के हमले कर रहे हैं. लेकिन, गौतम अडानी की शेल कंपनियों में किसका पैसा लगा है, उसकी जांच क्यों नहीं हो रही, इसका जवाब नहीं दे रहे. 

अपने ट्वीट में प्रियंका ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो राहुल गांधी के ट्वीट का है. जिसमें लिखा हुआ है कि मैंने प्रधानमंत्री की आंखों में डर देखा है, वो डरते हैं अडानी पर संसद में मेरे अगले भाषण से. सीधा सवाल है- शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया ₹20000 करोड़ का विदेशी पैसा किसका है? ये सारा नाटक इसी सवाल से ध्यान भटकाने के लिए है. इसी फोटो के साथ कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. 

इससे पहले भी प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है. इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं. 

सरकार घबरा गई है: राहुल गांधी 

गौरतलब है कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद सियासी घमसान मचा हुआ है. कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने हैं. आज राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मामले को लेकर केंद्र की सरकार घबरा गई है. उन्होंने कहा कि चाहे मुझे कोई अयोग्य ठहराएं या जेल में डाल दें, मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा. 

राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया: बीजेपी 

दूसरी ओर भाजपा राहुल के बयान को पिछड़े समुदाय से जोड़ रही है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल के बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं. उन्होंने पिछड़े समाज का अपमान किया था. यह कहते हुए कि ये सारे मोदी चोर क्यों होते हैं? आलोचना का मतलब गाली देना नहीं होता. राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में फिर हुई चूक, प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ता आया युवक, पुलिस ने पकड़ा, वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget