एक्सप्लोरर

सीनियर नेताओं पर दबाव बनाने के लिए क्या अब प्रियंका गांधी देंगी इस्तीफा?

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे वाले पत्र में राहुल गांधी ने साफ-साफ कहा था कि कुछ और नेताओं को हार कि जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उनका इशारा पार्टी के सीनियर नेताओं की तरफ था.

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एलान के साथ ही कुछ और लोगों की जवाबदेही तय करने की बात कही थी. राहुल का इशारा पार्टी के सीनियर नेताओं की तरफ था. हालांकि उनका इशारा जिन नेताओं की तरफ था उन्होंने अब तक न तो इस्तीफा दिया है और न ही ऐसी कोई सुगबुगाहट दिख रही है. ऐसे में अब खबर है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं. सूत्रों ने बताया कि अगर जल्द ही सीनियर नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की तो अगला इस्तीफा प्रियका गांधी का होगा.

बता दें कि सीनियर नेताओं पर दबाव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के महासचिव और प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में हार की ज़िम्मेदारी लेते हैं और पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफ़ा देते हैं. मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी रविवार को इस्तीफा दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर 'वॉर रूम' में मंथन, आखिरी सहमति के बाद बुलाई जाएगी CWC की बैठक

ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद देवड़ा का इस्तीफ़ा देना कई नेताओं को इसलिए भी महत्वपूर्ण लग रहा है क्योंकि ये दोनों युवा नेता राहुल गांधी के दोस्त भी हैं. ज़ाहिर है अपने इस्तीफ़े के बाद राहुल गांधी जिन कांग्रेस के नेताओं पर दबाव बनाना चाहते थे उनके साथ मिलिंद देवड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो गए.

लेकिन कांग्रेस के इस दबाव की राजनीति का कोई ज़्यादा असर अभी तक देखने को नहीं मिला है. क्योंकि अभी तक किसी भी सीनियर नेता ने इस्तीफ़े की पेशकश नहीं की है. इस समय किसी के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि युवाओं और बुज़ुर्गों के बीच में समन्वय कौन करे?

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में 'अराजकता', कई राज्यों में आपस में भिड़ रहे हैं दिग्गज नेता

अब पार्टी के दूसरे युवा नेता जिनमें जितिन प्रसाद और सचिन पायलट शामिल हैं, राहुल गांधी के साथ खड़े हो गए हैं. दोनों इस बात पर ज़ोर देते रहे हैं कि राहुल गांधी ने जवाबदेही की जो बात की है उस पर अमल करने का समय आ गया है. वहीं दूसरी तरफ सीनियर नेताओं का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में इस्तीफ़े की पेशकश कर दी थी तो अब इस्तीफ़ा देने का क्या मतलब है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Embed widget