एक्सप्लोरर

'किसका दबाव है...', LAC पर चीन की हरकतों पर प्रियंका गांधी को आया गुस्सा, मोदी सरकार को घेरा

Priyanka Gandhi targeted Modi Government:चीन के साथ सीमा स्थिति को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Priyanka Gandhi targeted Modi Government: पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की तरफ से हो रहे निर्माण को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है?

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चीन के साथ सीमा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि इस मसले पर केंद्र सरकार को देश को विश्वास में लेना चाहिए. 

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना 

चीन के साथ सीमा पर स्थिति को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है. भारत की लगभग 4000 Sq Km जमीन पर कब्जा किया. अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की. LAC पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं. ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि "न कोई घुसा था, न कोई घुसा है." मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है?

 

रिपोर्ट में कही गई थी ये बात 

इससे पहले वॉशिंगटन थिंक टैंक सेंटर फॉर इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (CSIS)  ने 16 मई को अपनी रिपोर्ट में बताया था, 'चीन निर्जन और दुर्गम हिमालय में भारत के साथ अपनी बेहद विवादित सीमा पर सैकड़ों गावों का निर्माण कर रहा है. इसको लेकर उन्होंने 2022 और 2024 की सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की थी. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए थे सवाल 

इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'चीन पैंगोंग त्सो के पास उस जमीन पर सैन्य अड्डा कैसे बना सकता है जो मई 2020 तक भारत के कब्जे में थी.'

हालांकि उनके पोस्ट पर बीजेपी आईटी डिपार्टमेंट के मुखिया अमित मालवीय ने जवाब देते हुए लिखा था, 'खरगे जी, या तो आप सैन्य इतिहास और 1962 में हमारी जमीन पर चीन के अवैध कब्जे के बारे में कुछ नहीं जानते हैं या जानबूझकर फेक न्यूज फैला रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यहां जिस क्षेत्र की बात हो रही है, उसका नाम सिरिजाप है. उस पर 21 अक्टूबर 1962 को चीनी सैनिकों ने हमला किया था और कब्जा कर लिया था, तब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget