एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी बोलीं- चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर बीजेपी ने अपनी मंशा साफ की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार गिराने की बीजेपी की कोशिश का जनता जवाब देगी.

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस लगातार बीजेपी और केंद्र की सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता की चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और चरित्र को साफ कर दिया है. बता दें कि सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद राजस्थान में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने है.

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है. कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है. मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है. जनता जवाब देगी.’’

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस मांग कर रही है कि विधानसभा का सत्र बुलाया जाए. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि अशोक गहलोत सरकार ने 31 जुलाई यानी आगामी शुक्रवार से विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है.

राहुल गांधी भी कर चुके हैं ये मांग

शनिवार को जयपुर के फेयरमाउंट होटल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वे राष्ट्रपति भवन जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे. राहुल गांधी भी ये कह चुके हैं कि राज्यपाल को राजस्थान में विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए.

सोमवार को देश भर में राजभवनों के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

राजस्थान के मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस पूरे देश में राजभवनों के सामने प्रदर्शन करेगी. इस कार्यक्रम को ’लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ’ नाम दिया गया है. बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान मामले को लेकर सुनवाई भी है.

क्या कांग्रेस में पीढ़ी के टकराव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट ने की बगावत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget