एक्सप्लोरर

असम की चुनावी रैली में प्रियंका ने लगाई वादों की झड़ी, कहा- जीतते ही खत्म कर देंगे CAA

प्रियंका गांधी ने तेजपुर रैली में कहा कि चुनाव जीतते ही हम असम के लोगों को पांच गारंटी देंगे जिनके जरिए उन्हें नौकरी, मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. सीएए को लेकर भी उन्होंने बड़ा वादा किया है.

असम में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तेजपुर की अपनी पहली रैली में वादों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र का पत्ता खोलते हुए कहा है कि कांग्रेस यहां चुनाव जीतते ही पांच वादों को सबसे पहले गारंटी के तौर पर लागू करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे ही चुनाव जीतेगी सबसे पहले राज्य में ऐसा कानून बनाएगी जिससे सीएए (Citizenship amendment act) निरस्त हो जाएगा. सीएए खत्म करने के अलावा राज्य में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी, चाय बगान मजूदरों का न्यूनतम मेहनताना 365 रुपये रोजाना, गृहणियों को 2000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की गांरटी दी जाएगी. पांच लाख लोगों को रोजगार सीएए कानून निरस्त करने के अलावा प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस अगर चुनाव जीतती है तो राज्य के पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा चाय बगानों के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 365 रुपये रोजाना कर दिया जाएगा. उन्होंने तेजपुर की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में प्रत्येक परिवारों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी. गृहणियों को 2000 रुपये मासिक प्रियंका गांधी ने रैली में कहा कि राज्य की गृहणियों को प्रत्येक महीना 2000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वह अपना घर चला सके. प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आक्रामक प्रहार करते हुए कहा है कि बीजेपी ने असम के अस्तित्व पर हमला किया है. असम के साथ उसने मजाक किया है. प्रियंका ने कहा, चुनाव से पहले भाजपा कहती थी कि असम में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा लेकिन चुनाव के बाद इसे लागू कर दिया. प्रियंका ने कहा कि भाजपा पूरे देश में सीएए की बात करती है लेकिन असम में इस पर बात करने की उनकी हिम्मत नहीं है. गौरतलब है कि कई पार्टियां सीएए को असम के मूल निवासियों के लिए नुकसानदेह मानती है. मुसीबत में फंसे लोगों के पास नहीं आते मोदी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन-जिन जगहों पर लोग मुसीबत में रहते हैं वहां मोदी जी नहीं जाते. उन्होंने कहा, आप लॉकडाउन में फंसे हुए थे. आपने बाढ़ का सामना किया लेकिन मोदीजी यहां नहीं आए न ही असम की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया. प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा, जब मेरे पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने असम समझौता लागू किया था. इस समझौते का मुख्य उद्येश्य असम की संस्कृति की रक्षा करना था। उन्होंने कहा कि इस समझौते में यह तय हुआ था कि असम में केंद्र सरकार हर चीज में अपनी मर्जी नहीं चला सकती. लेकिन भाजपा ठीक इसका उल्टा कर रही है. भाजपा सिर्फ वादे करती है प्रियंका ने कहा भाजपा सिर्फ वादे करती है लेकिन एक भी पूरा नहीं करती. उन्होंने कहा चुनाव से पहले बीजेपी ने जाति, माटी और भेठी (समुदाय, जमीन और घर) की रक्षा का वादा किया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी असम समझौते की धारा 6 को लागू करने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतते ही इसको भूल गई और सीएए लागू कर दी. धारा 6 में कहा गया है कि असम के लोगों की विरासत, भाषायी पहचान और संस्कृति की रक्षा और संरक्षण के लिए संवैधानिक, वैधानिक और प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें गुजरात निकाय चुनाव: नतीजों से कांग्रेस में खलबली, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget