एक्सप्लोरर

HP Result 2022: हिमाचल की जीत से बढ़ा प्रियंका गांधी का कद, अकेले ही बीजेपी के दिग्गज नेताओं की दी टक्कर

Priyanka Gandhi Magic: हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की अनुपस्थिति में प्रियंका गांधी ने बीजेपी के दिग्गजों से अकेले टक्कर ली, अब उनकी मेहनत रंग भी लाई है.

Himachal Pradesh Result 2022: हिमाचल प्रदेश की जनता ने पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए एक बार फिर से 5 साल बाद सरकार बदल दी है. हिमाचल में अब बीजेपी नहीं, बल्कि कांग्रेस का शासन होगा कांग्रेस की इस जीत में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल है. राहुल गांधी की अनुपस्थिति में प्रियंका गांधी ने बीजेपी के दिग्गजों से अकेले टक्कर ली. उनकी मेहनत रंग भी लाई. प्रदेश की कुल 68 सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत हासिल हुई. 5 साल तक सत्ता चलाने के बाद बीजेपी के हिस्से में 25 सीटें आईं. राज्य में तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है. 
 
राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश में आठ बड़ी रैलियां कीं. कई छोटे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह डोर-टू-डोर कैंपेन किया. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा. प्रचार के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने उनका मजाक भी उड़ाया. विरोधियों के मुताबिक राहुल गांधी ने हार के डर से अपनी बहन को आगे कर दिया है. वहीं सभी हमलों को झेलते हुए प्रियंका खामोशी से अपने चुनावी अभियान में जुटी रहीं. उन्होंने कुछ ही दिनों में प्रदेश की राजनीति की तस्वीर बदल दी और गुरुवार (08 दिसंबर) को इसका नतीजा दिखा. 

परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली ने किया कमाल 

हिमाचल प्रदेश जैसे ही विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हुआ था प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली शुरू कर दी थी. 31 अक्टूबर से प्रियंका की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली शुरू हुई थी. प्रियंका ने पहली रैली में ही बीजेपी के खिलाफ जो मोर्चा खोला वो आखिर तक चलता रहा. पुरानी पेंशन बहाली, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच गईं. उन्होंने अपनी रैलियों में वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली मीटिंग में एक लाख युवाओं को रोजगार देने के फैसले को अमलीजामा पहनाया जाएगा.

कांग्रेसियों में नए जोश का संचार

हिमाचल की जीत से कांग्रेसियों में नए जोश का संचार हुआ है. कांग्रेस नेता और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रियंका गांधी को जीत का बड़ा श्रेय दिया. उन्होंने कहा, "इस जीत में प्रियंका गांधी के कठिन परिश्रम का अहम योगदान है." कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि प्रियंका गांधी को निश्चित तौर पर अब आने वाले अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के जनाधार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए.

प्रियंका के लिए भी जरूरी थी जीत

प्रियंका गांधी के लिए भी ये जीत काफी जरूरी थी. इससे पहले प्रियंका ने यूपी विधानसभा की जिम्मेदारी संभाली थी. यूपी में कांग्रेस का जो हश्र हुआ था, उससे प्रियंका की काबिलियत पर भी सवाल उठने लगे थे. अब हिमाचल प्रदेश के नतीजों से प्रियंका गांधी पर उंगली उठाने वाले खामोश हो जाएंगे. कांग्रेसियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम से कांग्रेस निश्चित तौर पर उत्साहित है और इस उत्साह में प्रियंका गांधी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Himachal 2022: हिमाचल प्रदेश में शाही परिवार का आकर्षण हुआ कम, परिवार के दो सदस्यों को चुनाव में मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget