एक्सप्लोरर

कोरोना पर सरकारी आदेश का उल्लंघन कर चला रहे थे स्कूल, प्रशासन ने सील किया

सूचना पर अमल करते हुए इलाके के एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर स्कूल पर छापेमारी की. जिस समय यह छापेमारी हुई उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं.जम्मू में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी ज़िलों के स्कूल, कॉलेज 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था.

जम्मू: कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में जम्मू के साम्बा ज़िले में एक निजी स्कूल को सील कर दिया गया है. आरोप है कि प्रशासन के 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेशों की अनदेखी कर इस स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं.

जम्मू में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी ज़िलों के स्कूल, कॉलेज 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था. इन आदेशों के बावजूद साम्बा प्रशासन को खबर मिली कि ज़िले के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक निजी स्कूल में कक्षाएं चल रही हैं.

इस सूचना पर अमल करते हुए इलाके के एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर स्कूल पर छापेमारी की. जिस समय यह छापेमारी हुई उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही स्कूल को सील कर लिया.

साम्बा प्रशासन के मुताबिक न्यू लाइट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पर जब इलाके के एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल समेत पुलिस ने छापेमारी की तो, वहां सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर स्कूल को चलाया जा रहा था. इसके बाद मौके पर गए अफसरों ने इस बारे में पूरी रिपोर्ट बना कर साम्बा के डीएम को सौंपी है.

ये भी पढ़ें:

Explained: कैसे फैलता है कोरोना, बचाव क्या हैं? पढ़ें जेहन में उठने वाले सभी सवाल के जवाब 

Coronavirus: मुंबई मास्क के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget