एक्सप्लोरर

कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया सिद्धगंगा मठ का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त जारी की. उन्होंने किसानों को कृषि सम्मान अवॉर्ड वितरित किए. दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के लिए इस योजना से 6 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलेगा.

बेंगलुरु: कर्नाटक में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टुमकुर के प्रसिद्ध सिद्धागंगा मठ का दौरा किया. मोदी ने मठ में प्रार्थना और पूजा-अर्चना की और पौधे लगाए. उनके साथ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और मठाधीश सिद्धालिंगा स्वामी सहित कई हस्तियां मौजूद रहे. मोदी तुमकुर के श्रीसिद्धगंगा मठ में श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखने पहुंचे. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गवर्मेंट जूनियर कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त जारी की. उन्होंने किसानों को कृषि सम्मान अवॉर्ड वितरित किए. दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के लिए इस योजना से 6 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलेगा. पहली दो किश्त में देशभर के एक करोड़ से अधिक किसानों के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए थे. इस योजना में हर चार महीने में प्रत्येक लाभार्थी को 2000 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. प्रधानमंत्री ने 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को इसका प्रमाण पत्र सौंपा.

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को कृषि कर्मण अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए. इसके अलावा, मोदी ने तमिलनाडु के चयनित किसानों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं और ट्रांसपोर्डर्स की चाबी सौंपी. उन्होंने कर्नाटक के चुनिंदा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किया.

कॉलेज ग्राउंड में अपने भाषण के दौरान एक और जहां प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाओं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी ओर देश में चल रहे हालात पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं बल्कि वे शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को जुलूस निकालना ही है तो पाकिस्तान से आए हिंदू दलित पीड़ित और शोषित के समर्थन में जुलूस निकालते.

अपनी रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में होने वाले डीआरडीओ के कार्यक्रम में पहुंचे. जहां डीआरडीओ के पांच यंग साइंटिस्ट लैब शुरू किए गए हैं. यह लैब बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में शुरू हो रहे हैं. डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को संबोधित करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यंग साइंटिस्ट लैब युवा वैज्ञानिकों के व्यवहार को नई उड़ान देगी. यह लाभ सिर्फ टेक्नोलॉजी को टेस्ट नहीं करेगी बल्कि यंग साइंटिस्ट के टेंपरामेंट को और पेशंस को भी टेस्ट करेंगे. साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 120 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा वैज्ञानिकों पर है ऐसे में गंभीरता से एक रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि डीआरडीओ को मैं नई ऊंचाइयों पर देखना चाहता हूं जूना सिर्फ देश के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने.

मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 107वें इंडियन साइंस कॉन्ग्रेस का उद्घाटन करेंगे. समारोह में देशभर के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विज्ञान के प्रशंसक पहुंचते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget