एक्सप्लोरर

आज से भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, पनबिजली सहित द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे चर्चा

भारत और भूटान समय की कसौटी पर खरे उतरे और विशेष संबंधों को साझा करते हैं और दोनों देश साझी सांस्कृतिक धरोहर, लोगों के बीच सम्पर्क के साथ आपसी समझ और सम्मान का भाव रखते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का ये दौरा दो दिन का होगा. पीएम मोदी वहां शीर्ष नेतृत्व के साथ पनबिजली क्षेत्र सहित द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे. पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे.

रायल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी अपने भूटानी समकक्ष डॉ. लोटे शेरिंग के साथ बैठक करेंगे. इस यात्रा के दौरान मांगधेचू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन होगा. भारत ने दिसंबर में 5,000 करोड़ रूपये की विकास सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी और इसका पहला हिस्सा जारी किया गया है. प्रधानमंत्री का रायल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है.

पीएम मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि भारत सरकार अपने भरोसेमंद मित्र भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देती है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा भारत सरकार द्वारा ‘पड़ोस प्रथम’ नीति पर जोर दिए जाने के महत्व को दर्शाती है.

समय की कसौटी पर खरे उतरे भारत और भूटान

भारत और भूटान समय की कसौटी पर खरे उतरे और विशेष संबंधों को साझा करते हैं और दोनों देश साझी सांस्कृतिक धरोहर, लोगों के बीच सम्पर्क के साथ आपसी समझ और सम्मान का भाव रखते हैं. मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे और अपने पहले से मजबूत संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगे.

दोनों देश आर्थिक और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे. इसमें पनबिजली क्षेत्र में सहयोग सहित दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क को बढ़ाने का विषय भी शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर पर UNSC में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का साथ मिला, भारत ने कहा- ‘विशेष दर्जा खत्म करना हमारा आंतरिक मामला’

जम्मू-कश्मीर से कुछ पाबंदियां हटाई गईं, आज से शुरू हो सकती हैं फोन सेवा, सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

अरुण जेटली की अभी हालत गंभीर, हालचाल जानने कल एम्स गए राष्ट्रपति, अमित शाह और योगी

राजस्थान-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश से अबतक 241 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget