एक्सप्लोरर

BJP सरकार का HIRA मॉडल क्या है? जिसका PM Modi ने त्रिपुरा में किया ज़िक्र

PM Modi In Tripura: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबी और पिछड़ेपन को त्रिपुरा के भाग्य के साथ चिपका दिया गया था. 21वीं सदी का भारत, सबको साथ लेकर, सबके विकास और सबके प्रयास से ही आगे बढ़ेगा.

PM Modi Tripura Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को त्रिपुरा के अगरतला में कई योजनाओं का एलान किया. पीएम ने कनेक्टिविटी, मिशन 100 विद्या ज्योति स्कूल और त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना को लॉन्च किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज आज हीरा (HIRA) मॉडल पर त्रिपुरा अपनी कनेक्टिविटी सुधार रहा है. राज्य की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां भ्रष्टाचार की गाड़ी रुकने का नाम नहीं लेती थी और विकास की गाड़ी पर ब्रेक लगा हुआ था. पहले जो सरकार यहां थी उसमें त्रिपुरा के विकास का ना विजन था और ना ही उसकी नीयत थी.

पीएम मोदी ने कहा, "गरीबी और पिछड़ेपन को त्रिपुरा के भाग्य के साथ चिपका दिया गया था. 21वीं सदी का भारत, सबको साथ लेकर, सबके विकास और सबके प्रयास से ही आगे बढ़ेगा." उन्होंने कहा कि कुछ राज्य पीछे रहें, कुछ राज्य के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहें, ये असंतुलित विकास ठीक नहीं. त्रिपुरा के लोगों ने दशकों तक यहां यही देखा है.

क्या है पीएम मोदी का HIRA मॉडल?

त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीरा मॉडल का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा H से हाईवे (Highway), I से इंटरनेट (Internet Way),R से रेलवे (Railways) और A से एयरवेज़ (Airways). उन्होंने कहा, "आज हीरा मॉडल पर त्रिपुरा अपनी कनेक्टिविटी सुधार रहा है, अपनी कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है."

आज मणिपुर भी गए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा से पहले मणिपुर का दौरा किया. उन्होंने मणिपुर की राजधानी इंफाल में 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया. इसके बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा, '21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे. देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है. ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है.'

 

BJP सरकार का HIRA मॉडल क्या है? जिसका PM Modi ने त्रिपुरा में किया ज़िक्र

पीएम मोदी ने डबल इंजन की सरकार का ज़िक्र करते हुए कहा, "डबल इंजन की सरकार का कोई मुकाबला नहीं है. डबल इंजन की सरकार यानी संसाधनों का सही इस्तेमाल. डबल इंजन की सरकार यानी संवेदनशीलता. डबल इंजन की सरकार यानी लोगों के सामर्थ्य को बढ़ावा." 

इस मौके पर पीएम ने कहा, "21वीं सदी में भारत को आधुनिक बनाने वाले नौजवान मिलें, इसके लिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है. इसमें स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर भी उतना ही जोर दिया गया है. त्रिपुरा के विद्यार्थियों को अब मिशन-100, ‘विद्या ज्योति’ अभियान से भी मदद मिलने वाली है. मैंने लाल किले से कहा था कि अब हमें योजनाओं के लाभार्थियों तक खुद पहुंचना होगा."

पीएम मोदी ने कहा, "जब त्रिपुरा अपने राजत्व के 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है, ये संकल्प अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है. देश को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विकल्प देने में भी त्रिपुरा एक अहम भूमिका निभा सकता है. यहां बने बांस के झाड़ू, बांस की बोतलें, ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए बहुत बड़ा बाज़ार देश में बन रहा है. इससे बांस के सामान के निर्माण में हज़ारों साथियों को रोज़गार, स्वरोज़गार मिल रहा है.

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबी संजू और मन्नू भी इनकम टैक्स के रडार पर, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget