एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, जानिए UNGA में दिए उनके भाषण की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व पटल पर भारत और भारत के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए आतंक पर प्रहार किया और शांति-अहिंसा का संदेश दिया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व पटल पर भारत और भारत के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए आतंक पर प्रहार किया और शांति-अहिंसा का संदेश दिया.

हारमनी और पीस का संदेश

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य-अहिंसा का संदेश शांति, विकास एवं प्रगति के लिए आज भी प्रासंगिक है. सवा सौ साल पहले भारत के महान अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने हारमनी और पीस का संदेश दिया था. और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आज भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए आज भी यही संदेश है.

आतंक पर प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंक के नाम पर बंटी हुई दुनिया उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है जिनके आधार पर यूएन का जन्म हुआ है. और इसलिए मानवता की खातिर आतंक के खिलाफ, पूरे विश्व का एकमत होना और एकजुट होना मैं अनिवार्य समझता हूं.

युद्ध नहीं बुद्ध

मोदी ने कहा कि यूएन पीसकीपिंग मिशन्स में सबसे बड़ा बलिदान अगर किसी देश ने दिया है तो वो भारत है. हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं, शांति का संदेश दिया है और इसलिए हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी.

पर्यावरण पर भी की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनजीए में कहा कि अगर इतिहास और पर कैपिटा इमीशन के नजरिए से देखें तो ग्लोबल वार्मिंग में भारत का योगदान बहुत कम ही रहा है लेकिन इसके समाधान के लिए कदम उठाने वालों में भारत एक अग्रणी देश है.

परंपरा पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्ष पुरानी एक महान संस्कृति है जिसकी अपनी जीवंत परंपराएं हैं और जो वैश्विक सपनों को अपने में समेटे हुए है. हमारे संस्कार हमारी संस्कृति, जीव में शिव को देखती है.

बताया अपना प्लान

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व ने भले ही टी.बी. से मुक्ति के लिए वर्ष 2030 तक का समय रखा हो, लेकिन हम 2025 तक भारत को टी.बी. मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं. इसके अलावा आने वाले 5 वर्षों में हम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं. हमने पूरी दुनिया को प्रेरक संदेश दिया है और हमारे सपने विश्व के सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

जनादेश और लोकतंत्र की बात

मोदी ने कहा कि इस साल दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव हुआ. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने वोट देकर मुझे और मेरी सरकार को पहले से ज्यादा मजबूत जनादेश दिया और इस जनादेश की वजह से ही आज फिर मैं यहां हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget