एक्सप्लोरर

'19 साल की लड़की संग 23 दरिंदों ने किया रेप', वो केस जिस पर वाराणसी पहुंचते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit : प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. इस दौरान वह वाराणसी में कई परियोजनाओं का लेोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

Prime Minister Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (11 अप्रैल) की सुबह अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक सामूहिक बलात्कार मामले के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को निर्देश दिया. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.

आधिकारिक बयान में कहा गया, “वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है.”

23 लोगों ने 19 साल की महिला का किया था सामूहिक बलात्कार

उल्लेखनीय है कि 23 लोगों ने छह दिनों में एक 19 साल की महिला का कथित सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया था. इसके बाद उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया. हालांकि, सोमवार (7 अप्रैल) तक इस मामले से संबंधित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

मामले में फरार आरोपियों के जल्द होगी गिरफ्तारी- विदुष सक्सेना

इसके अलावा, वाराणसी पुलिस की कई टीमें इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. वाराणसी में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने कहा, “इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” पीड़िता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “पीड़ित महिला की स्थिति फिलहाल ठीक है और पुलिस लगातार उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं.”

पीड़िता के परिवार ने कुछ भी कहने से किया इनकार

वहीं, दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है. पीड़िता की मां ने कहा कि आपको जो भी जानकारी चाहिए, उसके लिए आप पुलिस से ही संपर्क कीजिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोपीय यूनियन के बाद अब इस बड़े देश से होगी भारत की ट्रेड डील, पीयूष गोयल ने PM से की मुलाकात, सामने आई डिटेल
यूरोपीय यूनियन के बाद अब इस बड़े देश से होगी भारत की ट्रेड डील, पीयूष गोयल ने PM से की मुलाकात
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
क्या कर्नाटक में बदलेगा नेतृत्व? कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, DK शिवकुमार बोले- लिख के ले लो...
कर्नाटक में बदलेगा नेतृत्व? हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, DK शिवकुमार बोले- लिख के ले लो...
Twisha Death Case: CBI ने री-रिजस्टर की FIR, पति समर्थ सिंह को पुलिस ने घर से उठाया, दोबारा शुरू होगी जांच
Twisha Death Case: CBI ने री-रिजस्टर की FIR, पति समर्थ को पुलिस ने घर से उठाया, दोबारा जांच शुरू

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
UP Weather: यूपी में बदलने वाोला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
MOST WICKETS IN 1ST OVER: आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, मास्क से मुंह छिपाए दिखे 'धुरंधर' एक्टर
FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर, मास्क से मुंह छिपाए दिखे एक्टर
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
Embed widget