एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ PM मोदी की साढ़े तीन घंटे लंबी चली बैठक, प्रधानमंत्री ने कहा- कम होगी दिल्ली और दिल की दूरी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेता शामिल थे. इसके साथ ही, जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पीएम आवास पर करीब साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक चली. बैठक के बाद जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के नेता अल्ताफ बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान परिसीमन पर चर्चा हुई. अल्ताफ बुखारी ने कहा कि हमें चुनाव के रोडपैम की दिशा में आश्वासन दिया गया है. पीएम ने यह भी कहा कि हम पूर्ण राज्य पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

बीजेपी नेता निर्मल सिंह ने कहा कि सभी पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान इस बात पर सहमत हुई कि जम्मू कश्मीर में शांति होनी चाहिए और लोकतांत्रिक सरकार से एक सरकार आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सभी नेताओं से यह अपील की है कि शांति तभी आएगी जब सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे.

निर्मल सिंह ने आगे कहा कि परिसीमन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. हर किसी से परिसीमन आयोग चर्चा करेगा और उसके बाद चीजें आगे बढ़ेंगी.

जबकि, सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बहुत सारी चीजें प्रधानमंत्री को बताई गई. उन्होंने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग की. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने पांच बड़ी मांगें रखी है. राज्य को फिर से बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमने बंटवारे पर विरोध जताया. कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की मांग रखी. इसके साथ ही राजनेताओं की हिरासत, जमीन और रोजगार गारंटी का मुद्दा भी उठाया. 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली की दूरी और दिली की दूरी को कम करेंगे. पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर का भविष्य बेहतर बनाएंगे.  प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

बैठक के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर, ताराचंद, पीडीपी की महबूबा मुफ़्ती, बीजेपी के निर्मल सिंह, कविन्द्र गुप्ता और रविन्द्र रैना, पीपुल कांफ्रेंस के मुजफ्फर बेग और सज्जाद लोन, पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह, सीपीआईएम के एमवाई तारीगामी, जेके अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी शामिल थे. इस बैठक के दौरान 8 राजनीतिक दलों के 14 नेता शामिल थे. इसके साथ ही, जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget