एक्सप्लोरर

लोगों के लिए राहत की खबर, नवंबर के पहले हफ्ते में कम हो सकते हैं सब्जियों के दाम

सब्जी व्यापारियों की मानें तो नई फसल आते ही सब्जियों के दाम कम होंगे जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी. प्याज की भी नई फसल तैयार हो चुकी है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब कर दी. अब ऐसे में महंगाई आसमान छू रही है जिस वजह से एक आम आदमी के लिए गुज़ारा करना और भर पेट दो वक्त की रोटी खाना बेहद मुश्किल हो गया है. आलू, प्याज़ और टमाटर जैसी सब्ज़ियों के दामों में इतना उछाल दर्ज किया गया जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया.

पिछले दिनों के मुकाबले आज कल सब्ज़ियों के दामों में कुछ गिरावट दर्ज हुई है लेकिन वह भी नाम मात्र है. लेकिन नवंबर के पहले हफ्ते में सब्ज़ियों के दामों में भारी गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है.

कहीं तेज़ बारिश तो कहीं बिल्कुल सूखा पड़ जाने की वजह से फसल बहुत खराब हुई हैं. व्यापारियों की मानें तो अभी कुछ गिरावट आई है. लेकिन फिर भी काम नहीं चल रहा है. लोग ज़्यादा इफरात से सब्ज़ियां नहीं खरीद रहे. साथ ही डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट का पैसा भी बढ़ा है जिस कारण सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है.

पिछले महीने सब्ज़ियों के दामों ने लोगों के होश उड़ा दिए और चिंताएं बढ़ा दीं. आलू जो मंडी में 10 से 15 रुपये किलो तक मिलता था, यह पिछले कुछ दिनों में 35- 40 रुपये तक बिका. बाहर सब्ज़ी की दुकानों में 50-60 रुपये किलो तक बिका. अभी की अगर बात करें तो मंडी में 25-35 रुपये तक आलू बिक रहा है, जो बाहर सब्ज़ी की दुकानों पर 40 रुपये तक बिक रहा है. आजादपुर मंडी में आलू के व्यापारियों का मानना है कि कुछ दिनों में दाम कम हो जाएंगे क्योंकि आने वाले दिनों में नई फसल भी आ जाएगी.

प्याज़ और टमाटर की अगर बात करें तो पिछले कुछ दिनों में प्याज़ के दामों ने सभी के आंसू निकाल दिए. मंडी में प्याज़ 50 से 60 रुपये तक मिल रहा था जिसको बाहर खुदरा व्यापारियों ने 80 रुपये प्रति किलो तक बेचा है. कहीं तो प्याज ₹100 तक भी बिकी है और टमाटर ₹50 से ज्यादा का ही मंडियों में बिक रहा था.

लेकिन व्यापारियों की मानें तो प्याज़ के दाम भी कुछ ही दिनों में कम हो जाएंगे क्योंकि प्याज़ की भी नई फसल तैयार हो गई है जो कुछ ही दिनों में मंडी में आ जाएगी. नवंबर के पहले हफ्ते में मंडी व्यापारियों की उम्मीद है कि नई फसल आते ही सब्ज़ियों के दाम कम होंगे जिससे आम लोगों के लिए कुछ राहत होगी.

दिल्ली: कल से गाड़ियों पर शुरू होगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट-कलर कोड स्टिकर लगाने की प्रकिया, पढ़ें पूरी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget