एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: BJP समिति ने सोनिया, येचुरी, आडवाणी से की मुलाकात

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम राय बनाने के लिए बीजेपी की एक समिति ने कांग्रेस और वाम दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ विचार विमर्श किया. लेकिन समिति ने अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम नहीं सुझाया है, जिससे विपक्ष ने इस कवायद पर सवाल उठाए हैं.

समिति के दो सदस्यों केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के साथ ही आडवाणी तथा मुरली मनोहर जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की.

पीएम मोदी के निर्देश पर विपक्षी नेताओं से मुलाकात

 सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने आडवाणी को सूचित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर पैनल ने अन्य नेताओं के साथ बातचीत शुरू की है, लेकिन किसी संभावित उम्मीदवार का जिक्र नहीं किया गया.

किसी नाम का प्रस्ताव नहीं करने पर बीजेपी की आलोचना करते हुए येचुरी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के साथ बीजेपी की बैठकें महज प्रचार है. उन्होंने एक बार फिर अपनी पार्टी का रूख दोहराया कि मजबूत धर्मनिरपेक्ष साख वाला व्यक्ति ही अगला राष्ट्रपति होना चाहिए.

विपक्ष ने बीजेपी से विकल्प बताने को कहा

मंत्रियों के सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया और कांग्रेस नेताओं से अपने विकल्प के बारे में बताने को कहा.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि बीजेपी नेता राष्ट्रपति पद के लिए एक-दो नाम के साथ आएंगे ताकि कांग्रेस उस पर कोई फैसला कर सके. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

समिति के तीसरे सदस्य अरूण जेटली अभी देश से बाहर हैं.

मोदी के विदेश जाने से पहले नाम का हो सकता है एलान

सूत्रों ने कहा कि सिंह और नायडू ने विपक्षी नेताओं से कहा कि मोदी के 24 जून को विदेश रवाना होने से पहले पार्टी उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देना चाहेगी. बीजेपी प्रधानमंत्री के रवाना होने के दो तीन दिन पहले अपने उम्मीदवार को अंतिम रूप दे सकती है.

बीजेपी नेताओं ने सबसे पहले सोनिया गांधी से उनके निवास 10, जनपथ पर उनसे मुलाकात की. इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद मौजूद थे.

दोनों मंत्रियों ने येचुरी एवं अन्य वाम नेताओं के साथ मुलाकात में भी किसी उम्मीदवार के नाम का जिक्र नहीं किया.

विपक्षी पार्टियों को नाम का इंतजार

माकपा मुख्यालय में करीब 30 मिनट तक चली बैठक के बाद येचुरी ने कहा कि 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरकार की ओर से अपना उम्मीदवार तय करने को लेकर चल रहा विचार-विमर्श पूरा होने तक विपक्षी पार्टियां इंतजार करेंगी.

येचुरी ने कहा, “उन्होंने हमें बताया कि वे हमारा समर्थन चाहते हैं. हमने कहा ठीक है, हमें समर्थन का आधार बताएं, उम्मीदवार कौन है. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया...कहा इसमें कुछ वक्त लेंगे.” येचुरी ने कहा कि आम राय कायम करने के लिए नाम सुझाने की जिम्मेदारी सरकार की है.

नायडू ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और अन्नाद्रमुक नेता थंबीदुरै से मुलाकात की.

मंत्री ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव तथा बसपा नेता सतीश मिश्रा से भी मुलाकात की और सतीश मिश्रा ने अपनी नेता मायावती से उनकी फोन पर बात कराई.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी नामांकन दाखिल करने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तैयार है. उसने अलग अलग सीटों में नाम प्रस्तावित करने वालों और समर्थन करने वालों के नामों की पहचान कर ली है.

सिंह और नायडू से मुलाकात करने के बाद भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने कहा कि विपक्ष से संपर्क करने के सरकार के कदम की उन्होंने सराहना की, लेकिन जोर दिया कि उम्मीदवार धर्मनिरपेक्ष छवि का होना चाहिये और उसकी लोकतांत्रिक विश्वसनीयता होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget