एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अल्जीरियाई-भारतीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी विश्वास पर ही दोनों देशों के संबंध अच्छे से आगे बढ़ेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीकी राष्ट्र की तेज वृद्धि तथा विस्तारित अर्थव्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में कई अवसर प्रदान करती है. राष्ट्रपति ने सोमवार को अल्जीरियाई-भारतीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए ‘कारोबार करने में सुगमता' लाने में भारत की तेज व प्रभावशाली प्रगति पर जोर दिया और अल्जीरिया की कंपनियों को भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहलों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

यह कार्यक्रम अल्जीरियाई आर्थिक नवीनीकरण परिषद और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया. मुर्मू ने कहा, ‘ भारत-अल्जीरिया संबंधों का आगे बढ़ना हमारे साझा मूल्यों, समान चुनौतियों और आपसी विश्वास पर आधारित है.’ राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि अल्जीरिया की तेज वृद्धि और विस्तारित होती अर्थव्यवस्था ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक अवसर प्रदान किए हैं. उन्होंने भारतीय कंपनियों से आग्रह किया कि वे अल्जीरियाई अर्थव्यवस्था की संभावनाओं में निवेश करते रहें.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और अल्जीरिया के बीच कुल व्यापार 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर है, हालांकि अब भी दोनों देश अपने आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत को अपने अल्जीरियाई साझेदारों के साथ अपने अनुभव साझा करने में खुशी होगी.

इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया और अल्जीरिया की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की. बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, ‘अल्जीरिया में भारतीय समुदाय भारत के हितों को आगे बढ़ाने वाला एक सेतु है.’ मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को यहां पहुंचीं. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरिया के बाद मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा करेंगी.

यह भी पढ़ें:-
'टास्क फोर्स की रफ्तार धीमी', कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget