एक्सप्लोरर

हिंदू के बलबूते बीजेपी है, बीजेपी के बलबूते हिंदू नहीं: प्रवीण तोगड़िया

तोगड़िया ने कहा, "हमने सोचा नहीं था कि राम के साथ भी जुमलेबाजी होगी. राम मंदिर का कानून, चुनावी जुमला बना. प्रवीण तोगड़िया को कहा कि जुबान बंद करो. हमने वहां भी जुबान बंद नहीं की क्योंकि यह (राम मंदिर) करोड़ों हिंदुओं की इच्छा थी और आज भी है."

इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने आज कहा कि सत्ता के नशे में चूर लोग यह जान लें कि हिंदू के बलबूते बीजेपी है, बीजेपी के बलबूते हिंदू नहीं.

तोगड़िया ने कहा, "हमने सोचा नहीं था कि राम के साथ भी जुमलेबाजी होगी. राम मंदिर का कानून, चुनावी जुमला बना. प्रवीण तोगड़िया को कहा कि जुबान बंद करो. हमने वहां भी जुबान बंद नहीं की क्योंकि यह (राम मंदिर) करोड़ों हिंदुओं की इच्छा थी और आज भी है." तोगड़िया ने कहा, "कल मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने और महंत नृत्य गोपालदास के निमंत्रण पर उनके पास गया था. हमारे बीच यही बात हुई कि यदि अदालत से ही मंदिर बनवाना था तो कारसेवा करके लोगों को मरवाया क्यों, इसका उत्तर दो."

वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "मैंने इन चार सालों में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बार-बार बैठकें की. सरकार से राम मंदिर के लिए कानून बनाने की प्रार्थना की. संतों ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें बहुत समझाया, लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं आया है."

तोगड़िया ने कहा, "फिर भी हम उन्हें और चार महीने का समय दे रहे हैं. यदि चार माह में राम मंदिर को लेकर संसद में कानून नहीं बनता है तो हिंदू समाज लखनऊ से अयोध्या कूच करेगा. फिर भी वे कानून नहीं लाते हैं तो 2019 में भारतीय राजनीति में हिंदुओं के लिए दूसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा होगा."

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नाम से एक नया संगठन स्थापित करने वाले तोगड़िया ने कहा, "हमने हिंदुओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में काम शुरू किया है. यह (दल) ना छद्म धर्मनिरपेक्ष होगा और ना ही छद्म हिंदुत्ववादी होगा." उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए काम करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने 10 संगठन बनाए हैं जिनमें विद्यार्थियों के राष्ट्रीय छात्र परिषद, युवकों के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल, युवतियों के लिए ओजस्वनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, राष्ट्रीय व्यापारी परिषद शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget