एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- 'नीतीश को जनता ने बनाया सीएम बीजेपी ने नहीं'

प्रशान्त किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को करारा जवाब है. उन्होंने कहा नीतीश को जनता ने बनाया ना कि बीजेपी के नेताओं ने.

पटना: नागरिकता संशोधन कानून पर पार्टी लाइन से अलग बयान देने के बाद प्रशांत किशोर इन दिनों बिल्कुल आर या पार मूड में दिखाई दे रहें हैं. अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने उन्हें परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री बताया है.

प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा, "बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय की है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं. 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है."

हाल ही में प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव पर बयान देते हुए चुनाव में जेडीयू को बीजेपी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह दी थी. प्रशांत के इस बयान पर सुशील मोदी ने पलटवार किया था. सुशील मोदी के ट्वीट में में लिखा, "2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है. सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. कोई समस्या नहीं है."

सुशील मोदी ने आगे लिखा, "लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर विरोधी गठबंधन को फायदा पहुंचाने में लगे हैं. एक लाभकारी धंधे में लगा व्यक्ति पहले अपनी सेवाओं के लिए बाजार तैयार करने में लगता है, देशहित की चिंता बाद में करता है." बतादें कि प्रशांत किशोर की कम्पनी आईपैक ने अलग अलग पार्टियों के चुनावी कैंपनिंग की जिम्मेदारी ली है. इनमें आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की भी कैंपनिंग भी शामिल है.

जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने भी किया प्रशांत किशोर पर पलटवार

जेडीयू से राज्यसभा सांसद और पार्टी के बड़े नेता आरसीपी सिंह ने भी प्रशांत किशोर के सीट बंटवारे वाले बयान को पार्टी के बयान से अलग करने की कोशिश की है. गया में आयोजित बूथ अध्यक्ष और सचिवों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आर सी पी सिंह ने प्रशांत किशोर पर कहा, "आगामी 2020 का चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी. जहां तक सीटों की बात है तो सीटों का बंटवारा मीडिया के सामने नही होता है. पार्टी के आला नेता आपस में बैठ कर इसे तय करते हैं, लेकिन अभी वह समय नहीं है बहुत लोगों की बयान देने की आदत है बोलते रहते हैं बाकी हम लोगों ने इस तरह का बयान देने के लिए किसी को अधिकृत नही किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget