एक्सप्लोरर

CAA:प्रशांत किशोर को मिला जेडीयू के इस नेता का साथ, कहा- लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार

जेडीयू कोटे से बिहार में मंत्री श्याम रजक ने प्रशांत किशोर का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और प्रशांत ने कुछ गलत नहीं किया.

पटना: नागरिकता संशोधन कानून का लगातार विरोध कर रहे जेडीयू महासचिव प्रशांत किशोर को अब पार्टी का साथ मिल रहा है. पटना में जेडीयू कोटा के मंत्री श्याम रजक के कहा कि प्रशांत ने कुछ गलत नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि "प्रशांत किशोर हमारे पार्टी के नेता हैं और हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है."

अपनी जबरदस्त चुनावी रणनीति के लिए जाने जाने वाले जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने पार्टी लाइन से हटकर नागरिकता संशोधन कानून पर सवालिया निशान उठाए थे. वहीं अब उन्हें पार्टी के नेताओं का साथ मिल रहा है. बिहार में जेडीयू कोटे से मंत्री श्याम रजक ने प्रशांत के सपोर्ट में कहा, "प्रशांत ने कुछ गलत नहीं कहा. पीके हमारी पार्टी के नेता हैं और हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है." उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय देने का अधिकार है, हर किसी को बोलने का अधिकार है अगर किसी ने अपनी राय दी है तो वो सही ही होगी."

चुनावी गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर रजक ने कहा, बिहार के प्रगति में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है. आने वाले चुनाव में जदयू एक बड़ी भूमिका में रहेगी और प्रदेश में एनडीए की ही सरकार बनेगी इसमे कोई दो राय नहीं हैं. बड़ी भूमिका को परिभाषित करने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा, बड़ी भूमिका का तात्पर्य यह है कि विधानमंडल में जो अगुवाई करे, जैसे कि मुख्यमंत्री और जो विधानमंडल का नेतृत्व करे उसकी बड़ी भूमिका होती है.

वहीं बीजेपी कोटा से मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रशांत किशोर पर तीखी टिपण्णी की. उन्होंने कहा कि "वो अभी पार्टी के कोई पदाधिकारी नहीं हैं, और अभी जेडीयू ने अभी अपने पदाधिकारियों की घोषणा नहीं की है. इसलिए अभी उनके किसी वक्तव्य पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है. इसमें कौन बड़ा कौन छोटा ये समस्या नहीं है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये घोषणा की है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो ऐसी बातों का कोई औचित्य नहीं है. नंदकिशोर ने ये भी कहा, जबसे नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उन्होंने अपने अधिकारियों का घोषणा नहीं कि है, ऐसे में इसपर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें

फाल्के पुरस्कार मिलने पर बोले अमिताभ बच्चन- पेशे को पहचान मिलने पर मुझे गर्व है एनडीएमसी, दिल्ली छावनी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा शुल्क देगी दिल्ली सरकार- अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget