एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चाय पीने, प्रेस कांफ्रेंस करने से विपक्ष मजबूत हो जाता तो 20 साल पहले ऐसा हो गया होता- प्रशांत किशोर

Prashant Kishor On Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है. प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को लेकर किए जा रहे प्रयास पर बयान दिया है.

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में होना है, जिस वजह से कई पार्टियां विपक्षी एकता को एक करने के लिए लगी हुई हैं. इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) विपक्षी एकता को लेकर किए जा रहे प्रयास पर  कहा कि चाय पीने, प्रेस कांफ्रेंस करने से अगर विपक्ष मजबूत हो जाता तो 20 साल पहले ही विपक्ष मजबूत हो गया होता.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एक करने के लिए लगे हैं. इसी वजह से वह कई राज्यों के सीएम से मिल चुके हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने सियासी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए.

ममता, अखिलेश से मिले थे नीतीश
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो पूरे देश की अलग-अलग पार्टियों को एकत्रित करने में लगा है. आज जो राजद के जीरो एमपी हैं और वे देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले दिनों ममता बनर्जी से मिले. जिसको लेकर उन्होंने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी लालू और नीतीश कुमार को पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए सीट देने को तैयार हो गई हैं? क्या लालू और नीतीश बिहार में टीएमसी को एक भी सीट देने के लिए तैयार हो गए हैं?

किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को कौन पूछता है. वह हाल ही में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलने गए. अखिलेश की समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में 5 सीटें और 2019 में भी 5 सीटें मिलीं, लेकिन वे बात ऐसी कर रहे है जैसे पांच सौ एमपी इन्हीं के पास हैं.

'बीजेपी की हैं टीम बी'
उन्होंने कहा कि आज ये बीजेपी की बी टीम हैं, क्योंकि ये अपनी दुकान चला रहे हैं. ये सिर्फ अपनी-अपनी डफली बजाने वाले लोग हैं. ये लोग घर से निकलकर 5 किलोमीटर चल नहीं सकते, कोई दौरा नहीं कर सकते, कोई काम नहीं कर सकते, ये राजनीति क्या करेंगे.

यह भी पढ़ें

Canada Indira Gandhi Tableau: खालिस्तान समर्थक परेड में ऐसा क्या हुआ जिस पर कनाडा से खफा मोदी सरकार, विदेश मंत्री ने जमकर लगाई लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget