एक्सप्लोरर

गोवा: रात दो बजे हुआ नए सीएम प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, दो डिप्टी सीएम भी बने

प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विश्वसनीय और आरएसएस के करीबी हैं. मनोहर पर्रिकर का पणजी के मीरामार बीच पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. मनोहर पर्रिकर के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी.

गोवा: गोवा में दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बाद बीजेपी ने प्रमोद सावंत को राज्य का नया सीएम चुन लिया है, रात दो बजे प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री की शपथ ली. प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विश्वसनीय और आरएसएस के करीबी हैं. इससे पहले वो गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे, संकेलिम सीट से विधायक प्रमोद सावंत भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं.

प्रमोद सावंत की सरकार में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा तीनों पार्टी और निर्दलीय समेत 9 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, फिलहाल गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो इस पद के लिए चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे.

इससे पहले कल दिनभर सियासी उठापटक के बीच बीजेपी सहयोगियों को मनाने में कामयाब रही. दोनों सहयोगियों को डिप्टी सीएम पद मिलने के बाद देर रात राजभवन में प्रमोद सावंत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह किया गया.

अलविदा पर्रिकर: गोवा के मीरामार बीच पर अंतिम संस्कार गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का पणजी के मीरामार बीच पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. मनोहर पर्रिकर के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी. इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और 'देश का नेता कैसा हो, मनोहर भाई जैसा हो' के नारे लगाए.

इससे पहले कल मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी समेत कई राजनेता गोवा पहुंचे, पीएम मोदी भावुक नजर आए और उन्होंने पर्रिकर के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गम के माहौल में अपने आंसू नहीं रोक पाईं. 63 साल की उम्र में मनोहर पर्रिकर का कैंसर की वजह से परसों निधन हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget