एक्सप्लोरर

Delhi Violence: जावड़ेकर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कांग्रेस से पूछा- AAP नेता ताहिर हुसैन के घर से मिले हिंसा के सामान पर चुप क्यों?

प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पूछा कि आप नेता ताहिर हुसैन के घर हिंसा की वजह बनने वाले सामान की भरमार दिखी, इसपर कांग्रेस क्यों चुप है. उन्होंने कहा कि ये दो दिन की हिंसा नहीं है, दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दंगाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की बजाय विधानसभा में इन दंगों में मरने वालों का मजहब बता रहे हैं. केजरीवाल के विधानसभा में धर्म के आधार पर दंगा पीड़ितों की पहचान करने के बजाय आप विधायकों को शांति के लिए काम करना चाहिए. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीजेपी पर आरोप लगा रही हैं. आप नेता ताहिर हुसैन के घर पर हिंसा की वजह बनने वाले सामान की भरमार देखने को मिली, इस पर कांग्रेस चुप क्यों है? दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है- जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये दो दिन की हिंसा नहीं है, दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है. सीएए पारित होने के बाद राम लीला मैदान में सोनिया गांधी की रैली हुई. इसमें उन्होंने कहा था कि ये आर-पार की लड़ाई है. फैसला लेना पड़ेगा इस पार या उस पार. उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ. प्रियंका गांधी ने कहा कि लाखों को बंदी बनाया जायेगा, जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि आप डरो मत कांग्रेस आपके साथ है. जावड़ेकर ने कहा, ''किसी की नागरिकता नहीं जानी है, ये जानते हुए भी जान बूझकर ऐसी गलत बयानी और डर पैदा करना ही इसकी पृष्ठभूमि है. उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ.'' लोगों से संवाद करें राजनीति दल- जावडे़कर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हालात पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. गिरफ्तारियां की गई हैं. पूछताछ तेजी से की गई है और हिंसा के पीछे के असली दोषियों को सामने लाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस माहौल में सभी राजनीतिक दलों का कर्तव्य है कि वह लोगों से संवाद करें और शांति स्थापित करें. बता दें कि दिल्ली की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. 200 से ज्यादा लोग घायल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget