एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna Case: पिता की गिरफ्तारी के बाद सरेंडर कर सकते हैं प्रज्वल रेवन्ना, JDS नेता का दावा

Prajwal Revanna Case: JDS नेता सी एस पुट्टाराजू ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना के भारत आकर आत्मसमर्पण करने की संभावना है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि रेवन्ना कब भारत आकर आत्मसमर्पण करेंगे.

Prajwal Revanna Case: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बड़े बेटे और जद-एस विधायक एच.डी. रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को संकेत दिया कि कर्नाटक में सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं.

जद-एस नेता और पूर्व मंत्री सी एस पुट्टाराजू के अनुसार, हासन से मौजूदा जद-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भारत आकर आत्मसमर्पण करने की संभावना है. हालांकि, पुट्टाराजू ने यह खुलासा नहीं किया कि कथित तौर पर देश से भाग चुके प्रज्वल रेवन्ना कब भारत आएंगे और आत्मसमर्पण करेंगे.

एसआईटी ने एच.डी.रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया है. वह कानून का पालन करेंगे और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे. प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स वीडियो कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार की दोपहर में उनके पिता एच.डी. रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया, क्‍योंकि पीड़िता के अपहरण मामले में उन्‍हें अग्रिम जमानत नहीं मिली.

इस बीच, एसआईटी कथित तौर पर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में प्रज्वल रेवन्ना की गतिविधि पर नजर रखे हुई है. एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ समन्वय कर रही है.

एच.डी. रेवन्ना को होलेनरासीपुर टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है. उन पर उनके बेटे से जुड़े सेक्स वीडियो मामले की एक पीड़िता का अपहरण करने का आरोप है. यह महिला एच.डी.रेवन्ना केआवास में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. इस मामले की जांच अब एसआईटी कर रही है.

शनिवार को एसआईटी ने अपहृत महिला को एच.डी.रेवन्ना के पीए के एक फार्महाउस से ढूंढ निकाला. मैसूरु जिले में रेवन्ना के पीए के कबूलनामे से पूर्व जद-एस मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ मामला और मजबूत होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget