एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न केस: ‘CBI जांच को ना’ कहकर विवादों में फंसे हरियाणा के मंत्री नरबीर सिंह

आपको बता दें कि नौ सितंबर को गुरुग्राम पहुंचे राव नरबीर ने प्रद्युम्न की हत्या की सीबीआई जांच को लेकर एक बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी.

गुरुग्राम: गुरुग्राम के प्रद्युम्न ठाकुर मर्डर केस में हरियाणा के मंत्री नरबीर सिंह विवाद में फंस गये हैं. प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने दावा किया है कि हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेरे बेटे के मर्डर केस की जांच सीबीआई से न कराने की बात कही थी. इस मामले में जांच शुरु करने के बाद से सीबीआई नए-नए खुलासे कर रही है. वहीं अब प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर की तरफ से राव नरबीर सिंह का नाम लिए जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में हडकंप मचा दिया है. वरुण ठाकुर ने कहा, ‘’दो लोगों ने सीबीआई जांच कराने से मना किया था. इनमें एक तो नरबीर सिंह जी थे और दूसरे का मुझे पता नहीं है.’’ खुलासा: प्रद्युम्न मर्डर केस में चाकू को लेकर फंस गई है गुरुग्राम पुलिस वरुण ठाकुर ने कहा है, ‘’राव नरबीर सिंह ने साफ तौर पर कहा था कि आप जो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, हम सीबीआई जांच की सिफारिश कर देंगे, लेकिन सीबीआई केस उठाती नहीं है. आपका केस छह महीने-साल भर वहीं पड़ा रहेगा और उसके बाद मान लीजिए सीबीआई जांच करती है और उसकी भी वही थ्योरी आती है जो पुलिस की निकली है तो फिर आप क्या करेंगे?’’ आपको बता दें कि नौ सितंबर को गुरुग्राम पहुंचे राव नरबीर ने प्रद्युम्न की हत्या की सीबीआई जांच को लेकर एक बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी. तब उन्होंने कहा था, ‘’बहुत से लोगों ने मांग की कि सीबीआई की जांच होनी चाहिए. हर केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग का चलन शुरु हो गया है.’’ आपको बता दें कि नरबीर सिंह हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं. उनके मुताबिक वो खुद तीन बार प्रद्युम्न के घर गये थे, लेकिन उन्होंने सीबीआई जांच में रुकावट नहीं खड़ी की. उन्होंने कहा, ‘’मैंने सिर्फ इतना कहा था कि कोई भी सरकार घटना के दिन सीबीआई जांच के लिए नहीं कह सकती.’’ क्या है पूरा केस? बता दें कि इसी साल 8 सितंबर को प्रद्युम्न ठाकुर का मर्डर हुआ था. इस हत्या के बाद पुलिस ने स्कूल के कंडक्टर को पकड़ा था और कैमरे के सामने कंडक्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था. लेकिन बाद में इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई, लेकिन सीबीआई की जांच में कंडक्टर के खिलाफ सबूत नहीं मिले और सीबीआई ने प्रद्युम्न की हत्या में इसी स्कूल के 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget