एक्सप्लोरर

UP में ‘लोकप्रिय सरकार’ का गठन हुआ, विधान परिषद चुनावों से पहले जिला पंचायत सदस्यों से बोले सीएम योगी

जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 25 प्रतिशत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव से पहले स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 25 प्रतिशत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘लोकप्रिय सरकार’ का गठन हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीत के लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद करता हूं.’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए यह बातें कहीं. उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मौजूदा चुनावों में हमारे पच्चीस प्रतिशत उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. 27 (36 में से) सीटों पर चुनाव हो रहा है.’’

समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले सपा ने रोड़ेबाजी करने की कोशिश की. वे जानते हैं कि अगर हमारे पंचायत प्रतिनिधि जागरूक हो गए तो भ्रष्टाचार और 'गुंडागर्दी' नहीं होगी और उस दृष्टि से, उन्होंने कार्यक्रम को रोकने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश की. हालांकि, मैं भारत के चुनाव आयोग का आभारी हूं कि उसने मुझे आपसे बात करने का अवसर दिया है.’’

आदित्यनाथ ने कहा कि स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनावों के बाद, "आपके प्रतिनिधि वहां (विधान परिषद में) होंगे." विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद, BJP राज्य विधान परिषद की 36 सीटों में से अधिकांश पर जीत हासिल करने की कोशिश में है, जिसके लिए नौ अप्रैल को द्विवार्षिक चुनाव होंगे.

उत्तर प्रदेश के उच्च सदन की 36 सीटें 35 स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जहां पहले दो अलग-अलग तारीखों पर मतदान का कार्यक्रम था, लेकिन अब यह 9 अप्रैल को एकसाथ आयोजित किया जाएगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी. इस चुनाव में मतदाता ग्राम प्रधान, ब्लॉक विकास परिषदों के सदस्य और अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष, शहरी क्षेत्रों में नगर पार्षद हैं. इसके अलावा विधायक और सांसद भी मतदाता हैं.

ये भी पढ़ें - पिता के नाम आवंटित बंगला खाली करने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, बोले इस बात पर है आपत्ति

ये भी पढ़ें- 'बीजेपी से तौबा कर लें, नहीं तो...', फिर चर्चा में आईं तीन तलाक के खिलाफ मुहिम शुरू करने वाली निदा खान, जानें क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget