एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: आतंकियों ने स्टील कोर गोलियों का इस्तेमाल किया, जवानों के हथियार लेकर हुए फरार, तलाश जारी

Poonch Attack On Army: एक हमलावर ने सामने से वाहन को निशाना बनाया, जबकि उसके साथियों ने वाहन पर विपरीत दिशा से गोलियां बरसाईं और ग्रेनेड फेंके.

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों ने बख्तरबंद ढाल को भेदने में सक्षम स्टील कोर गोलियों का इस्तेमाल किया था. आतंकियों का पता लगाने के लिए जारी अभियान के बीच अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि आतंकी सैनिकों के हथियार लेकर फरार हो गए. 

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि एक हमलावर ने ट्रक को आगे से निशाना बनाया, जबकि दूसरी ओर से अन्य आतंकियों ने गोलियां चलाई और ग्रेनेड फेंके. भाटा धुरियान के घने वन क्षेत्र में गुरुवार (20 अप्रैल) दोपहर इफ्तार के लिए खाने का सामान लेकर जा रहे सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. हमले में पांच जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया. ये जवान आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक यूनिट में तैनात थे.

एजेंसियों ने घटनास्थल का दौरा किया 

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और NIA सहित विभिन्न एजेंसियों के विशेषज्ञों ने पिछले दो दिनों में घटनास्थल का दौरा किया है और घातक हमले की सटीक जानकारी पाने की कोशिश की है.

विपरीत दिशा से गोलियां बरसाईं

उन्होंने कहा कि माना जाता है कि एक हमलावर ने सामने से वाहन को निशाना बनाया, जबकि उसके साथियों ने वाहन पर विपरीत दिशा से गोलियां बरसाईं और ग्रेनेड फेंके, इससे सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करने का समय नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने स्टील कोर गोलियों का इस्तेमाल किया जो किसी बख्तरबंद ढाल को भेद सकती हैं. अधिकारियों ने कहा कि भागने से पहले आतंकवादियों ने सैनिकों के हथियार और गोला-बारूद चुरा लिए.

भाटा धुरियान वन क्षेत्र घुसपैठ का रास्ता बना

जिस क्षेत्र में हमला हुआ, उसे लंबे समय से आतंकवाद मुक्त माना जाता रहा है, लेकिन भाटा धुरियान वन क्षेत्र आतंकवादियों के लिए घुसपैठ का रास्ता बना हुआ है. यहां से आतंकी भौगोलिक स्थिति, घने जंगल का फायदा उठाते हुए नियंत्रण रेखा (LOC) को पार करके भारत में घुसने का प्रयास करते हैं.

2021 में नौ सैनिक मारे गए थे

अक्टूबर 2021 में, एक तलाशी अभियान के दौरान भाटा धूरियान वन क्षेत्र में चार दिन के भीतर आतंकवादियों के साथ हुई दो बड़ी मुठभेड़ों में नौ सैनिक मारे गए थे. यह तलाश अभियान तीन सप्ताह से अधिक समय तक जारी रहा था, जिसमें आतंकवादियों का कोई पता नहीं चला था.

दो दशक पहले ही याद आई घटना

20 अप्रैल का हमला दो दशक पहले एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के आधिकारिक वाहन पर हुए आतंकवादी हमले की याद दिलाता है. भाटा धुरियान के पास देहरा की गली के जंगल में पांच दिसंबर, 2001 को हुए हमले में जिला एवं सत्र जज वी के फूल, एक आम नागरिक और दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि पुंछ हमले के संबंध में पूछताछ के लिए 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ड्रोन और कुत्तों की मदद

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल घने जंगल में आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और श्वान दस्तों की मदद ले रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि आतंकवादी घने जंगल में सुरक्षित ठिकाने बनाने में कामयाब रहे हैं या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस गए होंगे.

आतंकियों को इलाके की पर्याप्त जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती रिपोर्ट में संकेत मिला है कि हमले में भाड़े के विदेशी लड़ाकों सहित करीब पांच आतंकवादी शामिल थे. घात लगाकर हमला करने के बाद, आतंकवादियों ने संभवतः ग्रेनेड के साथ-साथ 'स्टिकी बम' का इस्तेमाल किया जिससे वाहन में आग लग गई. अधिकारियों ने कहा कि हमले को अंजाम देने वालों के बारे में माना जाता है कि वे एक साल से अधिक समय से राजौरी और पुंछ में थे और उन्हें इलाके की पर्याप्त जानकारी थी.

उन्होंने बताया कि यह इलाका जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) का गढ़ है क्योंकि इसका कमांडर रफीक अहमद उर्फ रफीक नई इसी इलाके का रहने वाला है. सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में तीन से चार आतंकवादी समूह राजौरी और पुंछ क्षेत्र में सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: क्या खुद को 'भिंडरावाले 2.0' बनाने की कोशिश में था अमृतपाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget