एक्सप्लोरर

Poll Of Exit Polls: छत्तीसगढ़, MP में कांग्रेस और BJP में कांटे की टक्कर, राजस्थान में वसुंधरा को झटका

पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सत्तारूढ़ बीजेपी को कांग्रेस कड़ी चुनौती पेश कर रही है. वहीं राजस्थान में वसुंधरा राजे को झटका लगता दिख रहा है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में अब परिणामों की बारी है. इससे ठीक पहले तमाम एग्जिट पोल (Exit Poll) ने राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ा दी है. कई सर्वे एजेंसी और टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है, जबकि राजस्थान में विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) बहुमत हासिल कर सकती है. तीनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी का कब्जा है.

एनडीटीवी के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सत्तारूढ़ बीजेपी को कांग्रेस कड़ी चुनौती पेश कर रही है. मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से बीजेपी के खाते में 110, कांग्रेस के खाते में 109, बीएसपी के खाते में दो और अन्य के खाते में 9 सीटें जाती दिख रही है.

मध्य प्रदेश- (कुल 230 सीट) बीजेपी- 110 कांग्रेस 109 बीएसपी-2 अन्य- 9

छत्तीसगढ़ में भी कांटे की टक्कर है. यहां सत्तारूढ़ बीजेपी 41, कांग्रेस 42, बीएसपी गठबंधन चार और अन्य तीन सीटें जीत सकती है. सूबे में कुल 90 सीटें हैं और रमन सिंह पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री हैं.

बीजेपी- 41 कांग्रेस- 42 बीएसपी गठबंधन- 4 अन्य-3

राजस्थान में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. यहां कांग्रेस कुल 200 सीटों में से 110 पर जीतती दिख रही है. सत्तारूढ़ बीजेपी को 78, बीएसपी को एक और अन्य को 10 सीटें मिलती दिख रही है.

बीजेपी- 78 कांग्रेस- 110 बीएसपी-1 अन्य 10

तेलंगाना की बात करें तो यहां बदलाव के संकेत नहीं हैं. सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 119 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. वहीं बीजेपी के खाते में पांच और अन्य के खाते में आठ सीटें जा सकती है.

टीआरएस 67 कांग्रेस 39 बीजेपी 5 अन्य 8

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की बात करें तो यहां कांग्रेस के हाथों से सत्ता छिन सकती है. एक्जिट पोल के मुताबिक, विपक्षी पार्टी एमएनएफ को 18 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस का 16 और अन्य का छह सीटों पर कब्जा हो सकता है. यहां बीजेपी शून्य पर सिमट सकती है. आपको बता दें कि पांचों ही राज्यों में नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.

ABP Exit Poll: कांग्रेस ने MP-राजस्थान बीजेपी से छीना, छत्तीसगढ़ में रमन बने रहेंगे CM, तेलंगाना में KCR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget