एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: 'बंटी-बबली का स्वागत करने बैठे हैं, हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करो', नवनीत राणा पर बोली शिवसेना

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर राजनीति अपने चरम पर है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना आमने सामने हैं. नवनीत राणा पर शिवसेना ने वार करते हुए कहा है कि हिम्मत है तो आएं.

Hanuman Chalisa In Maharashtra: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर राजनीति गर्माती जा रही है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने जब से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है तब से इस मामले पर राजनीति बढ़ती जा रही है. शिवसेना नेता संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया है कि हम उनका स्वागत करने के लिए बैठे हैं, हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करें.

हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें- संजय राउत

संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि अगर कोई मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा तो शिवसेना चुप बैठेगी क्या. अगर आप हमारे घर पर पहुंचेंगे तो हमें भी उसी भाषा में जवाब देने का अधिकार है. महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था आप लोग खराब कर रहे हैं. अगर हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें. उन्होंने आगे कहा कि यदि आप किसी और के समर्थन से हमारे मातोश्री में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं तो शिवसैनिक आक्रामक होगा, शिवसैनिक चुप नहीं बैठेगा. इससे पहले संजय राउत ने राणा दंपति को बंटी और बबली की जोड़ी करार दिया था.

उनका इंतजार कर रहे हैं- शिवसेना नेता

तो वहीं मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा उनके सामने रखेंगे. साथ ही उन्हें सबक सिखाने का भी इंतजार कर रहे हैं.

मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोई नहीं रोक सकता- नवनीत राणा

इन सबके अलावा सांसद नवनीत राणा की बिल्डिंग के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई है. उनका कहना है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया है कि शिवसैनिक बैरिकेड्स तोड़कर अंदर कैसे घुस गए. उन्होंने कहा कि उन्हें मातोश्री के बाहर जाने से कोई नहीं रोक सकता और वो अपनी बिल्डिंग के बाहर जाएंगी और मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी करूंगी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सिर्फ लोगों को जेल में डालना जानते हैं.

Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र के CM के आवास के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने पर अड़े राणा दंपति को नोटिस

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget