एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: हर चुनाव में लिखी गई है हमलों की ख़ूनी इबारत !

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों में हिंसा की खबरें आती रही हैं. राज्य की राजनीति में शामिल सभी दलों पर हमले के आरोप लगे हैं.

पश्चिम बंगाल में चुनावी राजनीति हमेशा से ही हिंसक रही है और ऐसा कभी नहीं हुआ कि वहां कोई चुनाव बग़ैर किसी खूनखराबे के संपन्न हुआ हो. तीन दशकों तक वामपंथी दलों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खून की होली खेली जाती रही. साल 2012 में ममता बनर्जी ने जब वाम मोर्चा के इस मजबूत किले को तोड़ा, तब भी हिंसा का तांडव थमा नहीं सिर्फ किरदार बदल गये.

कई बरसों तक जो गुंडागर्दी वाम दल करते रहे, उसकी कमान ममता की टीएमसी के नेताओं के हाथ आ गई और उन्होंने चुन-चुनकर उनसे बदला लिया. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में इस हिंसा का स्वरुप पूरी तरह से बदल गया. चूंकि राज्य में बीजेपी एक बड़ी ताकत बनकर उभर रही थी, लिहाजा ममता ने लेफ्ट पार्टियों की बजाय बीजेपी को अपना दुश्मन नंबर वन मानना शुरू कर दिया और तबसे लेकर अब तक दोनों दलों के समर्थकों के बीच अनेकों खूनी झड़पें हो चुकी हैं जिसमें दर्जनों लोग मारे गये हैं.

बंगाल की चुनावी हिंसा अब उस नाजुक मोड़ पर जा पहुंची है जबकि हर दम कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक इसका शिकार होने लगे हैं जो लोकतंत्र के लिये बेहद गंभीर चिंता का विषय है.

नंदीग्राम में ममता पर हुए हमले से उन्हें लोगों की जो सहानुभूति मिल रही है, वह वोटों में कितनी तब्दील हो पाती है, ये देखना महत्वपूर्ण है. हालांकि जब चुनाव में हार-जीत का पैमाना लोगों के वोट की बजाय खूनी हिंसा से तय होने लगे, तो ज़ाहिर-सी बात है कि इसमें जीतेगा वही जिसके पास खून बहाने की ताकत अपने विरोधी से ज्यादा है. लेकिन कोई भी सभ्य समाज और स्वस्थ लोकतंत्र इसकी इजाज़त नहीं देता.

बावजूद इसके सत्ता पाने की भूख ही है जिसके चलते हर राजनीतिक दल ने हिंसा को बढ़ावा देने की अघोषित मान्यता दी हुई है. अपने अध्यक्ष पर हुए हमले से बीजेपी को कितना फायदा होगा, या फिर ममता पर हुए या खुद कराये गये हमले से टीएमसी को कितना नुकसान झेलना पड़ेगा, यह तो दो मई को ही पता चलेगा. लेकिन पिछले इतने बरसों से चुनाव के वक़्त सियासी हिंसा को देखने वाला बंगाल का वोटर इतना जागरूक हो चुका है कि वह ऐसे हमलों के पीछे की असलियत जानता है कि इसमें कितना सच है और कितना झूठ. वह ये भी समझता है कि दूध का धुला कोई भी भी नहीं है और ऐसे हमले क्यों कराये जाते हैं.

फिर भी इस सच को मानना होगा कि पांच साल पहले तक खुद ममता बनर्जी ने भी इसकी कल्पना नहीं की होगी कि साल 2021 में उन्हें अपने अस्तित्व के लिए जूझना होगा.बंगाल का इतिहास है कि एक बार सत्ता में आ जाने वाली पार्टी करीब तीन दशकों तक सत्ता में रहती हैं.

दो साल पहले तक बेख़ौफ होकर सरकार चला रही ममता ने यह भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें वामपंथियों की ओर से नहीं, बल्कि उस भाजपा की तरफ से इतनी कड़ी चुनौती मिलेगी, जो दो दशकों से इस पूर्वी राज्य में पांव जमाने की कोशिश कर रही है. आखिर यह भी भला किसने सोचा था कि पांच दशकों तक एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने रहे वामपंथी दल और कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिला लेंगे.

राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे स्कॉवड्रन की वायुसेना अप्रैल में करेगी पश्चिम बंगाल में तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget