एक्सप्लोरर

बंगाल: बशीरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या पर BJP ने बुलाया बंद, राज्यपाल आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

बशीरहाट में शनिवार को टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झंडा हटाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद हिंसा में बीजेपी के 3 और टीएमसी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी आज पूरे राज्य में काला दिवस मनाएगी. इतना ही नहीं बीजेपी ने नार्थ 24 परगना जिले के बशीरहाट में बंद बुलाया है. इससे पहले कल बशीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी दफ्तर ले जा रहे वाहनों को पुलिस ने रोक लिया. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई.

विवाद बढ़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ता शवों को लेकर वहीं बैठ गए. और कहा कि अगर शवों को लेकर पार्टी मुख्यालय नहीं जाने दिया गया तो वहीं पर अंतिम संस्कार करेंगे. गौरतलब है कि बशीरहाट में शनिवार शाम दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झंडा हटाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद हिंसा में बीजेपी के 3 और टीएमसी के एक कार्यकर्ता की मौत हुई है.

बंगाल के राज्यपाल आज करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात

पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बीच राज्य के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि वो बंगाल के ताजा हालातों से पीएम को अवगत कराएंगे. उधर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर रविवार को गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भी हिंसा राज्य सरकार की नाकामी लगती है. पश्चिम बंगाल सरकार को दिये परामर्श में गृह मंत्रालय ने उससे कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक अमन बनाये रखने को कहा है.

अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए ममता सरकार- गृह मंत्रालय

परामर्श में कहा गया है कि पिछले कुछ सप्ताहों में जारी हिंसा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता में विश्वास कायम करने में राज्य के कानून प्रवर्तन तंत्र की नाकामी लगती है. परामर्श के मुताबिक यह सुनिश्चित करने की पुरजोर सलाह दी गयी है कि कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक अमन चैन बनाये रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं.

इसमें कहा गया है कि अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है. गृह मंत्रालय के अनुसार ताजा रिपोर्ट इशारा करती हैं कि शनिवार को उत्तरी 24 परगना जिले में चुनाव बाद हुए संघर्ष में चार लोग मारे गए. एक अधिकारी ने परामर्श के हवाले से कहा कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के अनेक हिस्सों में हिंसा और लोगों के मारे जाने की खबरें आई हैं.

यह भी पढ़ें-

वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, 117 रन बनाने वाले शिखर धवन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

भोपाल: आठ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, तीन राज्यों के नेताओं से अमित शाह ने की मीटिंग

ABP न्यूज़ की रिपोर्टिंग टीम पर हमला: एक्शन में दिल्ली पुलिस, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget