एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर के निधन पर शोक में डूबा देश, जानें राहुल-केजरीवाल समेत बड़े नेताओं ने कैसे दुख जताया है

ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वह आईसीयू में थे. ऋषि कपूर की मौत पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र भी शोक में डूब गया है.

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे. ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वह आईसीयू में थे. ऋषि कपूर की मौत पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र भी शोक में डूब गया है.

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘’भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है. एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, उन्हें बहुत याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना.''

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया. कितना भयानक नुकसान हुआ है. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’

अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘’युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है. भावभीनी श्रद्धांजलि!  उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी. ‘चल कहीं दूर निकल जाएं...’’

प्रकाश जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘’अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है. वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति  मेरी संवेदना.’’

कुमार विश्वास

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा, ‘’बाल कलाकार से ले कर चार्मिंग युवा, एक परिपक्व अभिनेता और फिर एक वरिष्ठ अभिनेता, आप से राब्ता बना ही रहा! विरासत में मिली पूंजी को निभाना और उसे अगली पीढ़ी तक अक्षत-अक्षर-अनघ रूप में पहुंचाना मुश्किल काम होता है. आप ने निभाया, दिखाया, सिखाया! विदा! ॐ शांति.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget