एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Killed: मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने AAP को घेरा, केजरीवाल और भगवंत मान को बताया जिम्मेदार

Sidhu Moosewala Killed: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं इस मामले को लेकर कई नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं जिसमें आप सरकार की आलोचना हो रही है.

Reactions On Sidhu Moosewala Murder: पंजाब के मानसा (Mansa) जिले में रविवार को पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए. ये घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी, कांग्रेस सहित कई दलों के बयान सामने आ रहे हैं जिसमें सभी पंजाब सरकार को हत्या के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. 

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई? सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार की लापरवाही की वजह से सिंगर की हत्या हुई है. ये भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है. उन्होंने कहा कि आप ने ऐसा पंजाब बनाने की बात कही थी क्या? जहां अपनी घटिया राजनीति के लिए नौजवान बच्चों को मरवा देंगे. 

बीजेपी नेता बोले- पाप किया है अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि आज एक मां का बेटा चला गया. ये पाप किया है अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की गलती के कारण ये हत्या हुई है. पहले आपने मूसेवाला की सुरक्षा हटाई फिर उसके बाद उनका नाम भी पब्लिक कर दिया. ये बहुत बड़ी गलती है. इसकी जांच होनी चाहिए.  

भगवंत मान पर हो कार्रवाई- कांग्रेस

वहीं कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया कि पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है. उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने मूसेवाला की हत्या पर कहा है कि भगवंत मान पर इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. 

क्या बोले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह?

वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या चौंकाने वाली है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. अपराधियों को कानून का डर नहीं है. पंजाब की आप सरकार बुरी तरह विफल रही है. पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं है. 

हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या बेहद चौंकाने वाली है. सस्ता प्रचार पाने के लिए सुरक्षा मुद्दों से छेड़छाड़ के लिए आम आदमी पार्टी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं. जिम्मेदार लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ये पंजाब में कानून-व्यवस्था के चरमराने को प्रदर्शित करता है. 

मनसा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव 

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने इसी साल मनसा से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने हराया था. सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे. सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे.

अन्य गायकों को भी मिली धमकियां

एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हमले के संबंध में चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है, शूटर्स की पहचान की कोशिश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश भी जारी है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ अन्य गायकों को भी रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बम जैसी चीजें मिलीं 

Rahul Gandhi Slams Center: 'नोटबंदी की एकमात्र सफलता, अर्थव्यवस्था का डूबना है', राहुल गांधी का केंद्र पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget