एक्सप्लोरर

कर्नाटक में सियासी नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दिया, बीजेपी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ

कर्नाटक के सियासी हालात को देखते हुए साफ है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद बढ़ जाएगी. फिलहाल ऐसी स्थिति बनती हुई दिख रही है कि कुमारस्वामी बहुमत से नीचे आ रहे हैं और बीजेपी अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है.

बेंगलुरु:  कर्नाटक में नई राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है. रमेश जारकिहोली और आनंद सिंह के इस्तीफे के बाद अब और 11 विधायकों के इस्तीफे सामने आए हैं. कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के लिए ये अब तक का सबसे बड़ा झटका इसलिए कहेंगे क्योंकि सिद्धारमैया के कैंप के कई सीनियर लीडर इस इस्तीफे देने वालों की लिस्ट में शामिल है. कांग्रेस के 9 और जेडीएस के 3 विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे. स्पीकर उस वक़्त विधान सभा में उपस्थित नहीं थे. स्पीकर रमेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सोमवार तक मौजूद नहीं है ऐसे में उन मेंबर्स से वे मंगलवार को मिलेंगे. इस बीच 11 विधायकों के इस्तीफे राज भवन पहुंच चुके है.

कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के लिए यह बड़ा झटका है. इस संकट के मद्देनजर कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल बेंगलुरु पहुंच गये हैं. वहीं विदेश दौरे पर गए कर्नाटक कांग्रेस प्रेसिडेंट दिनेश गुंडू राव भी बेंगलुरु लौट रहे हैं. साथ ही निजी ट्रिप पर अमेरिका गए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी बेंगलुरु लौट रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कर्नाटक में 17 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दे सकते हैं. विधानसभा का सत्र 12 जुलाई को शुरू हो रहा है. इससे पहले ही कर्नाटक के विजयनगर के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार को इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद रमेश जारकीहोली ने भी इस्तीफा सौंपा था. यानी इस्तीफा देने वाले विधायकों की लिस्ट अब 13 हो चुकी है.

आज इस्तीफा सौंपने वाले विधायकों की लिस्ट में जेडीएस से ए एच विश्वनाथ, गोपलैहा, नारायण गौड़ा वहीं कांग्रेस से रामलिंगा रेड्डी, महेश कुमठाल्ली, बीसी पाटिल, शिवराम हेब्बर, सौम्या रेड्डी, सुभा रेड्डी बेरति सुरेश, मुनिरत्ना, प्रताप गौड़ा के अलावा रमेश जार्किहोलि भी है.

इस्तीफे की खबर सुनते ही कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार विधान सभा पहुंचे और कांग्रेस विधायक मुनिरत्ना का इस्तीफा ही फाड़ दिया. इसलिए इस्तीफा नहीं दे पाएं. बाद में रामलिंगा रेड्डी, बैयरती बसवराज, एसटी सोमशेखर और मुनिरत्ना ये चार विधायक डीके शिवकुमार के साथ बाहर निकले और सभी को डीके शिवकुमार अपने साथ अपने घर ले गए. साफ तौर पर इन सीनियर नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में मुनिरतना के अलावा 11 इस्तीफे राज भवन में सौंप दिए गए हैं.

इस वक़्त गठबंधन सरकार के पास 118 विधायक हैं. कांग्रेस के 79 में से 10 ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं जेडीएस के 37 में से तीन ने इस्तीफा दे दिया है. जिससे कांग्रेस के 69 और जेडीएस के 34 विधायक बचे हैं. वहीं बीएसपी का 1 और निर्दलीय 1. ऐसे में गठबंधन का नंबर 105 हो जाता है. जबकि बीजेपी के पास 105 विधायक है.

कुल सीट 224 है और मैजिक नंबर 113 है. आज 13 विधायकों के इस्तीफे के साथ ही कुल संख्या 211 ही जाती है. यानी मैजिक नंबर 106. ऐसे में गठबंधन के पास 105 और ऐसे हालात में स्पीकर वोट कर सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस के हालत केट ऑन द वॉल जैसी नजर आ रही है. अगर एक इस्तीफा और सामने आ जाता तो सरकार गिर भी सकती है. हालांकि कांग्रेस के बागी विधायक 14 का दावा कर रहे हैं. इस बीच ये विधायक विशेष फ्लाइट से HAL एयरपोर्ट से गोवा जा सकते हैं.

बीजेपी भी लगातार सरकार गिरने का दावा करती रही है. साफ है कर्नाटक का नाटक फिर एक बार शुरू हो गया है. जिसने कांग्रेस और जेडीएस की धड़कने बढ़ा दी है. सवाल यही कि क्या कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने कि कगार पर पहुंच गई है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget