एक्सप्लोरर

दिल्ली: तब्लीगी जमात के मरकज से लोगों को निकालने का काम 24 घंटे बाद खत्म, जगह को सील किया गया

सूत्रों के मुताबिक, निजामुद्दीन मरकज मामले को दिल्ली की क्राइम ब्रांच को भेजा जाएगा. इस मामले में जल्द गिरफ्तारी होगी. अरविंद केजरीवाल ने आज कहा था कि इस तरह से लोगों का जुटना गलत है.

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज को 24 घंटे बाद खाली करा लिया गया है. खाली कराने के बाद जगह को सील कर दिया गया है. कल देर रात तक ऑपरेशन चलता रहा. अब यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग भी कर दी गई है. इसके साथ ही मरकज मामले में मौलाना साद और तब्लीगी जमात के दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महामारी अधिनियम 1897 और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां से निकल कर विदेशी नागरिकों में से 157 ने दिल्ली की 16 मस्जिदों में शरण ली थी. अब प्रशासन और सरकार ने उन मस्जिदों की पहचान कर रही है ताकि संक्रमण को रोका जा सके. दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने ऐसे 16 मस्जिदों की लिस्ट जारी की है.

कौन कौन सी मस्जिद में ठहरे विदेशी नागरिक मक्का मदीना मस्जिद, भलस्वा डेयरी. फातिमा मस्जिद, पुल प्रहलादपुर, मेवाती मस्जिद, पुल प्रहलादपुर, कीकर वाली मस्जिद, चांदनी महल, छोटी मस्जिद, पटौदी हाउस रोड, पठान वाली मस्जिद, चांदनी महल, हौज सुई वालान मस्जिद, चांदनी महल, छोटी मस्जिद, तुर्कमान गेट, जामा मस्जिद, वजीराबाद, बड़ी मस्जिद, मालवीय नगर, जहांपनाह मस्जिद, मालवीय नगर, वाहिद मस्जिद, शास्त्री पार्क, रशीदिया मस्जिद, शास्त्री पार्क, खजूर वाली मस्जिद, वेलकम, गोल बाग वाली मस्जिद, वेलकम, मेराज मस्जिद, जनता कॉलोनी

मरकज से लौटे गायब लोगों की तलाश जारी दिल्ली के भारत नगर इलाके से 8 विदेशी नागरिक मिले. मंगोलपुरी के ब्लॉक मस्जिद में भी 7 लोग मिले जिनकी जांच हो रही है क्या ये निजामुद्दीन से आए थे. जाकिर नगर इलाके में जनता कर्फ्यू के दिन 50 लोग अबू बकर मस्जिद पहुंचे थे. लेकिन पुलिस को वहां सिर्फ 9 लोग मिले जिन्हें क्वॉरन्टीन कर दिया गया है बाकी 41 लोगों की तलाश जारी है. पुलिस ने नॉर्थ-ईस्ट जिले से 48 विदेशी नागरिकों को तलाश कर जांच के लिए भेजा है. स्पेशल ब्रांच ने 200 ऐसे लोगों की जानकारी सभी रेंज के जॉइंट कमिश्नर को दी है जो मरकज से लौटे थे लेकिन गायब हैं. ऐसे लोगों को तलाश कर क्वॉन्टीन करने को कहा गया है.

क्या है पूरा मामला? दरअसल, रविवार देर रात दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि निजामुद्दीन इलाके में कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं. दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मेडिकल टीम लेकर यहां पहुंचे और इलाके को बंद करने के बाद टेस्ट के लिए लोगों को ले गए. पूरा इलाका सील है. इसमें तब्लीग़-ए-जमात का मुख्य केंद्र, इस केंद्र के सटे हुए निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन और बगल में ही ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह है. पुलिस वालों का कहना है कि वे लोगों की पहचान करके उन्हें अस्पताल में क्वॉरन्टीन के लिए भेज रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget