एक्सप्लोरर

हैदराबाद रेप कांड: आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मामला हैदराबाद के शादनगर इलाके का है. 22 साल की वेटनरी डॉक्टर अपनी स्कूटी से घर जा रही थी तभी उसकी स्कूटी पंचर हो गई. वहां मौजूद कुछ ट्रक ड्राइवरों ने मदद के बहाने युवती के साथ रेप किया और फिर जलाकर शव को पुल के नीचे फेंक दिया.

नई दिल्ली: हैदराबाद में डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आये हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ रहा है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी चलाई. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि परसों जो डॉक्टर के साथ घटना हुई उसके आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. बता दें कि सोशल मीडिया समेत देश में कई जगहों पर इस मुद्दे को लेकर प्रदरेशन हो रहे.

वेटनरी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा वेटनरी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर का रेप साजिश के तहत किया गया. पहले महिला का स्कूटर पंचर किया और उसके वापस लौटने के बाद पंचर बनाने का बहाना कर गैंगरेप किया और फिर मर्डर कर दिया. जानकारी के मुताबिक घर से शाम 5.50 बजे निकल कर टोंदुपल्ली टोल गेट पर शाम 6 बजे स्कूटर पार्क कर वहीं से गची बोली में अपने क्लीनिक के लिए कैब से निकली.

इस बीच वहां खड़े एक ट्रक के साथ मौजूद चार लोगों ने यह साजिश रची. उसके वापस लौटने से पहले ही स्कूटर को पंक्चर कर दिया गया. जब वेटेरिनरी डॉक्टर वापस लौटी करीब 9 बजे तो उसने देखा कि स्कूटर फ्लैट है.

ऐसे में उसे मदद कि ज़रूरत थी. उसने अपनी बहन को फोन कर बताया कि कुछ ट्रक वालों से उसे डर लग रहा है. इस बसी हाईवे पर युवती का मुंह बंद कर उसे ट्रक के पीछे ले जाया गया. वहीं पास में एक ग्राउंड है जहां उसे घसीट कर ले गए. और इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया. हैरानी वाली बात यह कि इस ग्राउंड में वॉचमैन का घर भी है लेकिन उसने भी इसे नोटिस नहीं किया.

तेलंगाना के गृहमंत्री का शर्मनाक बयान महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर तेलंगाना के गृहमंत्री ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है. गृह मंत्री मोहम्‍मद महमूद अली ने कहा कि महिला डॉक्‍टर ने अपनी बहन की जगह पुलिस को फोन किया होता तो उसे बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा, ''इस घटना से हम दुखी हैं। पुलिस सतर्क है और अपराध नियंत्रित कर रही है। यह दुर्भाग्‍यपूण है कि महिला डॉक्‍टर ने 100 नंबर की जगह अपनी बहन को फोन किया। अगर उन्‍होंने 100 नंबर पर कॉल किया होता तो उन्‍हें बचाया जा सकता था।''

एक और जली हुई लाश मिलने से मंची सनसनी महिला डॉक्टर का शव मिलने के 24 घंटे के भीतर एक और महिला का अधजला शव बरामद हुआ है. डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का गैंगरेप का मामला साइबराबाद पुलिस ने अभी सुलझाया ही था इस बीच हैदराबाद के शमसाबाद इलाके में ही और एक घटना सामने आई है, करीब 35 साल के एक महिला का जला हुआ शव बरामाद हुआ. महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget