एक्सप्लोरर

CAA Protest: इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में लिया

रामचंद्र गुहा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने पर भी लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है.

बेंगलुरु: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक राज्य में आज से तीन दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. बावजूद इसके इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपना प्रोटेस्ट जारी रखा. बेंगलुरु के टाउन हॉल के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया है. बता दें कि राज्य सरकार ने बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक राज्य में कल शाम को ही धारा 144 लगा देने की जानकारी दे दी थी.

रामचंद्र गुहा ने बताया कि वे महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ मीडिया से संविधान के बारे में बात कर रहे थे और उस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने कहा, हम इस भेदभावपूर्ण कानून के खिलाफ अहिंसक और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. यहां सभी लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है.

नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने के साथ ही देश भर में विरोध प्रदर्शन के सुर तेज हो गए हैं वहीं बेंगलुरु समेत प्रदेश में भी कई जगह पर विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई की मानें तो एहतियातन के तौर पर राज्य में 3 दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. राज्य सरकार ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा भड़काने की साजिश करार दिया है.

बेंगलुरु समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कल शाम को ही पुलिस ने धारा 144 लागू करने की जानकारी दे दी थी, लेकिन बावजूद उसके इन सभी ऑर्गेनाइजर्स ने विरोध प्रदर्शन को जारी रखने का फैसला किया था. यही कारण है कि आज शांतिपूर्ण तरीके से टाउन हॉल के पास भी इस विरोध प्रदर्शन को जारी रखा गया. वहीं पुलिस ने 144 धारा को बताते हुए इन सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. जिसमें इतिहासकार रामचंद्र गुहा भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें

CAA विरोध प्रदर्शन: दिल्ली में योगेंद्र यादव, संदीप दीक्षित, येचुरी, उमर खालिद तो बेंगलुरू में रामचंद्र गुहा हिरासत में लिए गए लालू और तेजस्वी यादव ने पहेली भरे अंदाज में नीतीश कुमार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget