एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी, मंत्री ना बनाए जाने से नाराज कांग्रेस विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी

गोरंट्याल के समर्थकों की ओर से भी लगातार मांग की जा रही थी कि उन्हें मंत्री पद दिया जाए. जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के कई नेता नाराज चल रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्री पद के बंटवारे को लेकर विधायकों में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंत्रीपद नहीं मिलने से नाराज शिवसेना के कोटे से राज्यमंत्री बने अब्दुल सत्तार के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी है. जालना से विधायक कैलाश गोरंट्याल ने कहा है कि वो पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देंगे.

गोरंट्याल ने कहा है कि वो महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाला साहब थोराट से मिलेंगे और इस्तीफा दे देंगे. गोरंट्याल का कहना है कि वो तीन बार से विधायक हैं और उन्हें उम्मीद थी कि इस बार मंत्री पद दिया जाएगा. गोरंट्याल के समर्थकों की ओर से भी लगातार मांग की जा रही थी कि उन्हें मंत्री पद दिया जाए. जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के कई नेता नाराज चल रहे हैं.

कौलाश गोरंट्याल ने एबीपी न्यूज़ से की बात एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए विधायक गोरंट्याल ने कहा, ''जालना जिसे में जितने भी पदाधिकारी हैं, सब मिलकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफा जे देंगे. जिस जिले से हम आते हैं वहां शिवसेना और बीजेपी का गढ़ है इसके बावजूद हम वहां से लगातार कांग्रेस को जिता रहे हैं. मैं तीसरी बार विधायक बना हूं और मुझे मंत्रिपद नहीं मिला, इससे पार्टी कार्यकर्ता और मेरे समर्थक नाराज हैं.''

गोरंट्याल ने कहा, ''मैंने पार्टी फोरम में पहले भी इस बात को रखा है, मैंने कहा है कि हम जालना में कांग्रेस को जिंदा रखे हुए हैं. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि और लोग दावेदार नहीं हैं, मैं तो सिर्फ अपना दावा कर रहा हूं. मोदी लहर में भी हमने अपने इलाके की चार नगर पालिका में तीन पर कांग्रेस को जीत दिलायी. चुनाव से पहले कुछ तय नहीं होता, चुनाव के बाद भविष्य तय होता है.''

मैंने इस्तीफा नहीं दिया, कल उद्धव ठाकरे से मुलाकात करूंगा- सत्तार शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने कहा है कि उन्होंने राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है. सत्तार ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. सत्तार के बारे में अटकलें थीं कि उन्होंने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें कैबिनेट दर्जा नहीं मिला. इससे पहले दिन में शिवसेना नेताओं ने इन खबरों को खारिज किया था कि राज्यमंत्री सत्तार ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह कैबिनेट मंत्री का दर्जा चाहते थे.

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, राज्यपाल ने दी मंजूरी महाराष्ट्र में चली लंबी खींचतान के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को राजस्व, अशोक चव्हाण को पीडबल्यूडी, शिवसेना के एकनाथ शिंदे को नगरविकास, दादा भुसे को कृषि मंत्रालय मिला है. सूत्रों ने बताया कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख को गृह विभाग और अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है. गृह राज्य मंत्री का पद एक शिवसेना को और एक कांग्रेस को मिला है. कल शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को यह लिस्ट सौंपी गयी थी, जिसे अब राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget