एक्सप्लोरर

शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से ED की पूछताछ खत्म

संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी ने आज करीब तीन घंटे पूछताछ की. उन्हें ईडी ने पीएमसी घोटाला मामले में समन जारी किया था.

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ खत्म हो गई है. ईडी दफ्तर से वर्षा पीछे के रास्ते निकलीं. एजेंसी ने उनसे करीब तीन घंटे पूछताछ की.

वर्षा राउत पूछताछ के लिए दोपहर करीब 3 बजे ED दफ्तर पहुंचीं थी. PMC घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की ED जांच कर रही है.

वर्षा तीसरी बार समन किए जाने पर आज ईडी के सामने पेश हुईं. इससे पहले वह दो बार स्वास्थ्य आधार पर पेश नहीं हुईं थी. संजय राउत ने ईडी की तरफ से मिले नोटिस को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है.

ईडी वर्षा से प्रवीण राउत की पत्नी से 55 लाख रूपये कथित तौर पर लेने के मामले में पूछताछ की है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी.

केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि प्रवीण राउत नामक व्यक्ति ने कर्ज की आड़ में पीएमसी बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया जिनमें से उन्होंने 1.6 करोड़ रुपये अपनी पत्नी माधुरी राउत को दिये. माधुरी ने 55 लाख रुपये दो हिस्सों में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ट्रांसफर किए.

ईडी ने पंजाब एंड हरियाणा कोपरेटिव बैंक (पीएमसी) में कथित लोन धोखाधड़ी को लेकर अक्टूबर 2019 को हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, उसके प्रवर्तकों--राकेश कुमार वाधवान, उनके बेटे सारंग वाधवान, उसके पूर्व अध्यक्ष वरियम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया था.

उसने मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी का भी संज्ञान लिया था जिसमें पीएमसी बैंक को 4355 करोड़ रूपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheikh Hasina Speech: 'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget