एक्सप्लोरर

बंगाल: मोदी की रैली में गिरा पंडाल, 22 जख्मी, PM ने घायल लड़की से की मुलाकात तो कहा- ऑटोग्राफ चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण खत्म होते ही खुद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने एक घायल को सहलाते हुए कहा कि बहुत हिम्मत है बेटा तुम्हारे भीतर. हिम्मत है तो तुरंत ठीक हो जाओगे.

मिदनापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिदनापुर की रैली से मिशन पश्चिम बंगाल की शुरुआत की और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर गरजे. लेकिन इसी दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. पंडाल गिरने के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए मोदी ने भाषण बीच में ही रोक दिया और अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों को घायलों की मदद के लिए कहा. पंडाल गिरने से कम-से-कम 22 लोग जख्मी हुए हैं. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जब घायल लड़की ने मोदी को देख कहा- ऑटोग्राफ चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण खत्म होते ही खुद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. इसी दौरान जब मोदी एक घायल लड़की के पास पहुंचे तो उत्साहित लड़की ने ऑटोग्राफ मांगा. उन्होंने भी देर नहीं लगाई और ऑटोग्राफ दिया. वहीं एक अन्य घायल से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि बहुत हिम्मत है बेटा तुम्हारे भीतर. हिम्मत है तो तुरंत ठीक हो जाओगे.

ममता की दुआ वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घायलों के जल्द ठीक होने के लिए दुआ की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मिदनापुर रैली में घायलों के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करती हूं. सरकार इलाज के लिए हर संभव मदद देगी.''

ममता पर गरजे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मां-माटी-मानुष की बात करने वालों का पिछले 8 साल में असली चेहरा, उनका सिंडिकेट सामने आ चुका है. सिंडिकेट की मर्जी के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी करना मुश्किल हो गया है.

कांग्रेस ने की संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण की मांग, राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

उन्होंने कहा, 'बंगाल में नई कंपनी खोलनी हो, नए अस्पताल खोलने हों, नए स्कूल खोलने हों, नई सड़क बनानी हो, बिना सिंडिकेट को चढ़ावा दिए, उसकी स्वीकृति लिए, कुछ भी नहीं हो सकता.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''दशकों के वामपंथी शासन ने पश्चिम बंगाल को जिस हाल में पहुंचाया, आज बंगाल की हालात उससे भी बदतर होती जा रही है.'' मोदी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी के दलित कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है. लोकतंत्र को लहू-लुहान कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा, ''बंगाल में हुए पंचायत के चुनावों में हिंसा और आंतक का माहौल होने के बाबजूद जिस प्रकार से बंगाल की जनता ने बीजेपी को समर्थन दिया है उसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देता हूं.'' BJP का राहुल पर हमला- ‘सांप्रदायिक पार्टी है कांग्रेस, दिल्ली में सिखों और भागलपुर में मुस्लिमों को मारा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget