एक्सप्लोरर

ओडिशा-छत्तीसगढ़ दौरे पर आज कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

आज ओडिशा में पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और दो जनसभाएं भी करेंगे. वहीं, छत्तीसगढ़ में किसान सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

नई दिल्ली/रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा का दौरा करेंगे और वहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे की यह जानकारी दी गई. पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मोदी ओडिशा में तलचर उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार कार्य के शुरू होने के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण करेंगे. यह कोयला गैस से चलने वाला भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा. खाद बनाने के अलावा यह संयंत्र प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी करेगा जो देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान देगा.

हवाईअड्डे का उद्घाटन करने झारसुगुड़ा जाएंगे इसके बाद मोदी एक हवाईअड्डे का उद्घाटन करने झारसुगुड़ा जाएंगे. बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री गर्जनबहल कोयला खदानों और झारसुगुड़ा-बारापली-सरदेगा रेल संपर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद मोदी शनिवार को दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले पहुंचेंगे जहां वह पारंपरिक हथकरघा एवं कृषि पर एक प्रदर्शनी देखने जाएंगे. वह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और पेंड्रा-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे.

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को रायपुर में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के संक्षिप्त दौरे के दौरान कल 22 सितम्बर को जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे. वह इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को लगभग तीन हजार 305 करोड़ रुपए की सड़क और रेल परियोजना की सौगात देंगे. मोदी लगभग साढ़े तीन साल में छठी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि मोदी जांजगीर में 1,607 करोड़ की बिलासपुर-पथरापाली फोर लेन सड़क और 1,697 करोड़ 79 लाख रुपए की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास करेंगे. बिलासपुर-पथरापाली सड़क परियोजना का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा. वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर-अनूपपुर खण्ड की तीसरी लाइन के निर्माण से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय अनूपपुर तक रेल यातायात काफी सुगम हो जाएगा.

इसके निर्माण में एक हजार 696 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत आएगी. इस नये रेलमार्ग की लम्बाई 152 किलोमीटर होगी, इसमें से 119.55 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ में और करीब 32.45 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश में होगा. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जांजगीर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग विकास मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दौरे के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि मोदी शाम 4.50 बजे जांजगीर-चांपा से रवाना होकर शाम 5.40 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पहुंचेंगे और 5.45 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक: फुल एपिसोड। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा- भारत सरकार ने दिया था रिलायंस का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget