एक्सप्लोरर

PM मोदी आज सेंटर स्टेट टेक्नोलॉजी का करेंगे उद्घाटन, जानें इस कार्यक्रम में क्या होगा खास

Centre-State Science Conference में गुजरात के मुख्यमंत्री, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और राज्यों के अन्य मंत्री शामिल होंगे.

Centre-State Science Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन' का उद्घाटन करेंगे. इस खास मौके पर देशभर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और सचिव सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे. देश में नवाचार और उद्यमिता को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों के अनुरूप यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन है. 

क्या है सम्मेलन का मकसद

इस सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद के उत्साह से केंद्र और राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र मजबूत करना और पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के एक सशक्त इको-सिस्टम का निर्माण करना है. यह दो दिवसीय सम्मेलन 10-11 सितंबर, 2022 को साइंस सिटी, अहमदाबाद में चलेगा.

इसमें एसटीआई विजन 2047, राज्यों में एसटीआई के लिए भविष्य के विकास के रास्ते और विजन, सभी के लिए डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल, 2030 तक अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करना, किसानों की आय में सुधार के लिए तकनीकी हस्तक्षेप, पीने योग्य पेयजल के उत्पादन के लिए नवाचार, हाइड्रोजन मिशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका आदि के साथ-साथ सभी के लिए स्वच्छ ऊर्जा, डीप ओशन मिशन और तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और देश की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए इसकी प्रासंगिकता जैसे विभिन्न विषयगत क्षेत्रों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे. 

गुजरात के सीएम भी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सचिव, उद्योग जगत के दिग्गज, उद्यमी, गैर-सरकारी संगठन, युवा वैज्ञानिक और छात्र भी शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई है. इसमें यूथ के लिए भी उचित व्यवस्था आयोजकों की तरफ से की गई है, ताकि युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें शामिल हो सकें.

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी ने कांग्रेस चीफ बनने से किया इनकार! अब मनीष तिवारी समेत 5 सांसदों ने चिट्ठी लिख की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget