एक्सप्लोरर

15 अगस्त: लाल किले पर लगातार छठी बार झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, ऐसा करने वाले वाजपेयी के बाद दूसरे बीजेपी नेता

कल लाल किले से स्वतंत्रता दिवस का भाषण देने के साथ ही पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की बराबरी कर लेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री बीजेपी के पहले नेता थे जिन्होंने लगातार छठी बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देंगे. प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा. पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे. वाजपेयी बीजेपी के पहले नेता थे जिन्होंने 1998 से 2003 बीच लगातार छह बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया.

उम्मीद की जा रही है कि जम्मू-कश्मीर पर किए गए ऐतिहासिक निर्णय से लेकर अर्थव्यवस्था की स्थिति तक वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी 15 अगस्त के अपने संबोधन का उपयोग पूर्व में सरकार की महत्वकांक्षी परियोजनाओं जैसे ‘स्वच्छ भारत’, ‘आयुष्मान भारत’ और भारत के अंतरिक्ष में पहले मानव मिशन की घोषणा के लिए कर चुके हैं. वह इस अवसर का उपयोग उनके नेतृत्व में हो रहे विकास को रेखांकित करने और अपनी सरकार के कामकाज का लेखाजोखा भी पेश करने के लिए करते रहे हैं.

पार्टी नेताओं का मानना है कि हाल में हुए आम चुनाव में बीजेपी को मिली उल्लेखनीय जीत और इसके बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने के उनकी पार्टी के कोर एजेंडे वाले कदम को संसद की मंजूरी से प्रधानमंत्री के भाषण की दिशा पहले ही निर्धारित हो चुकी है. पिछले हफ्ते राष्ट्र के नाम दिए संदेश में प्रधानमंत्री ने घाटी के लोगों को विकास और शांति का वादा किया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के फैसले पर विस्तार से बात की.

हताश विपक्ष बीजेपी को चुनौती देने में नाकाम रहा है और नरेंद्र मोदी की 2014 के मुकाबले और अधिक बहुमत से सत्ता में वापसी हुई. कई लोगों का मानना है कि वह इस अवसर का इस्तेमाल सुधार या समाज के विभिन्न वर्गों को रियायत देने की घोषणा के लिए कर सकते हैं.

ऐसा भी विचार है कि पीएम मोदी आर्थिक मंदी को लेकर जताई जा रही चिंता पर भी बोलेंगे. वह अकसर अपनी पंसदीदा परियोजनाओं जैसे स्वच्छता, भ्रूण हत्या आदि के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हैं. लेकिन इस बार वह जल संरक्षण के विषय को प्रमुखता से उठाये जो उनके दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं वाला एक मुद्दा है. कुछ बीजेपी नेताओं ने ध्यान दिलाया कि प्रधानमंत्री के भाषणों में अकसर चौंकाने वाली घोषणाएं होती हैं और यह स्वतंत्रता दिवस भी संभवत: इससे अलग नहीं हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद डॉ. काकोली घोष ने दिया जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा, केंद्र ने दी थी Y कैटेगिरी सिक्योरिटी
पश्चिम बंगाल में TMC सांसद डॉ. काकोली घोष ने दिया जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा, केंद्र ने दी थी Y कैटेगिरी सिक्योरिटी
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'
फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'
West Bengal By Election: फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC
फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget