एक्सप्लोरर

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2 युद्धपोत और एक सबमरीन होगी नौसेना में शामिल, PM मोदी बोले- खास दिन

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (15 जनवरी ) को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू विमानों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को उनके कमीशनिंग पर राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

PM Modi Will Dedicate Naval Ships To Nation: भारत के इतिहास में 15 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (15 जनवरी, 2025) को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीन अग्रणी नौसैनिक जहाज, आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी, और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

INS सूरत का तीन चौथाई हिस्सा भारत में विकसित किया गया है. INS सूरत एक विध्वंसक जहाज है, जबकि INS वाघशीर एक पनडुब्बी है. INS सूरत भारतीय निर्माण की मिसाल है, जबकि INS वाघशीर फ्रांसीसी सहयोग से बनाई गई है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा में वैश्विक नेता बनने के भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

पीएम मोदी ने भी दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, " कल, 15 जनवरी, हमारी नौसेना क्षमताओं के लिए एक विशेष दिन होने जा रहा है. तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू जहाजों के शामिल होने से रक्षा में वैश्विक नेता बनने की हमारी कोशिशों को बल मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी खोज को बल मिलेगा."

आईएनएस सूरत

INS सूरत, भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा और शक्तिशाली विध्वंसक जहाज है. यह 75% तक भारत में विकसित किया गया है, जो भारत के "मेक इन इंडिया" अभियान की सफलता को दर्शाता है. यह पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज है. यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे परिष्कृत विध्वंसक जहाजों में से एक है. यह एडवांस वेपन सेंसर पैकेज और नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है.

आईएनएस नीलगिरि

यह P17A स्टील्थ फ्रिगेट प्रोजेक्ट का पहला जहाज है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो की ओर से डिजाइन किया गया. इसमें स्टील्थ तकनीक और लंबे समय तक समुद्र में रहने की क्षमता है. यह कई प्रकार के हेलीकॉप्टरों (चेतक, उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर, और MH-60R) का संचालन कर सकता है. यह भारत में निर्मित और वैश्विक निर्माताओं के सहयोग से एडवांस सेंसर और वेपन सिस्टम से लैस है.

आईएनएस वाघशीर

INS वाघशीर भारतीय नौसेना की "कलवरी क्लास" की छठी और अंतिम पनडुब्बी है। इसे फ्रांसीसी सहयोग से तैयार किया गया है और यह आधुनिक पनडुब्बी युद्ध की एडवांस क्षमताओं से लैस है. यह दुनिया की सबसे शांत और बहुमुखी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक. यह सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध है, यह वायर-गाइडेड टॉरपीडो, एंटी-शिप मिसाइलों, और एडवांस सोनार सिस्टम से भी लैस है.

नौसेना के अनुसार, ये तीन युद्धपोत भारत की आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा हैं और यह भारत की रक्षा निर्माण में बढ़ती विशेषज्ञता को दर्शाते हैं. इन जहाजों के निर्माण और डिज़ाइन ने भारत में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है. नौसेना की खुफिया और संचालन क्षमताओं में बड़ा सुधार होगा.

यह भी पढ़ें:- रूस ने म्यांमार की सेना को दिए Su-30 फाइटर जेट तो छूट गए चीन के पसीने, पुतिन के इस कदम से क्यों परेशान हो गए जिनपिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget