एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: पीएम मोदी कल करेंगे कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा, जानें क्या है उनका कार्यक्रम?

PM Narendra Modi Karnataka and Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि गुरुवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Two States Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (19 जनवरी) को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. इसमें सिंचाई, पेयजल से जुड़ी परियोजनाएं और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. इस कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने खुद ट्वीट किया है और कहा है कि वो इस दौरे के लिए उत्सुक हैं.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि कल, 19 जनवरी को, कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करने के लिए उत्सुक हूं. विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा या उनका शिलान्यास होगा. ये कार्य विविध क्षेत्रों को कवर करते हैं और विकास को बढ़ावा देंगे. बता दें कि पीएम मोदी सबसे पहले कर्नाटक का दौरान करेंगे. इसके बाद वो महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे.

पीएम मोदी का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में यादगीर और कलबुर्गी जिलों का दौरा करेंगे. यहां वो दोपहर लगभग 12 बजे यादगीर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचेंगे, जहां वे नव घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे और एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्‍यास भी करेंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

कर्नाटक में पीएम मोदी बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना, नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल परियोजना के अलावा एनएच-150 सी के 71 किलोमीटर लंबे खंड का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही वो नए राजस्व गावों के रूप में घोषित करेंगे. तो वहीं मुंबई में वो मेट्रो की दो लाइनों को उद्घाटन, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरूआत करेंगे. पीएम मोदी लगभग 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीवेज शोधन संयंत्रों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा यहां पीएम मोदी बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें: PM मोदी 27 जनवरी को करेंगे परीक्षा पर चर्चा, उत्तराखंड के दो बच्चे कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget