एक्सप्लोरर

UAE में बारिश बना विलेन, पीएम मोदी के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रम को किया गया छोटा, BAPS मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे PM

PM Narendra Modi UAE Tour: यूएई में भारी बारिश की वजह से पूरे देश में ट्रैफिक जाम और जलभराव की सथिति हो गई है. इसलिए ये कदम उठाना पड़ा है.

PM Narendra Modi UAE Visit: यूएई के अबू धाबी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज (13 फरवरी) आयोजित 'अहलान मोदी' सामुदायिक कार्यक्रम में खराब मौसम की वजह से कुछ बदलाव किया गया है. वहां सोमवार को रात भर हुई भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम को अब छोटा करने का निर्णय लिया गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस कार्यक्रम की तैयारियों में शामिल एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यूएई में भारी बारिश की वजह से पूरे देश में ट्रैफिक जाम और जलभराव की सथिति हो गई है. इसलिए ये कदम उठाना पड़ा है. अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में पीएम मोदी के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रमों में से एक की तैयारी में शामिल अधिकारी ने बताया कि मौसम की वजह से ही कार्यक्रम में अब लोगों की भागीदारी को 80,000 की जगह 35,000 तक करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 

60 हजार लोगों ने कराया था ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे सजीव पुरूषोत्तमन ने पीटीआई को बताया, "अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रमों में से एक की तैयारी अच्छी चल रही थी, लेकिन अचानक मौसम के कारण इसमें कुछ बदलाव करना पड़ा है और अब भीड़ कम रखी गई है." उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 60 हजार लोगों ने तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था. पुरूषोतमन ने कहा कि 500 से अधिक बसें कार्यक्रम वाले दिन लोगों को लाने व ले जाने के लिए ऑपरेशनल रहेंगी. इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1,000 से अधिक वॉलेंटियर्स भी मोर्चा संभाले रहेंगे.

दो दिवसीय यूएई यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी मंगलवार (13 फरवरी) से संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस यात्रा में वह 14 फरवरी को अबू धाबी में बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget